सुंदर के बाद सुनील गावस्कर का नीतीश रेड्डी को लेकर यू-टर्न, उन्हें सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बताया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

एडिलेड 03 दिसंबर 2024। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना खेलते हुए टीम इंडिया ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया पर 295 रन की यादगार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली रहे। हालांकि, गावसकर के मुताबिक, सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का रहा। रेड्डी ने पर्थ टेस्ट में 41 और 38* रन की पारी खेली, जबकि एक विकेट भी लिया। गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘सबसे प्रभावशाली पारी नीतीश रेड्डी की रही। उन्होंने मैच अवेयरनेस दिखाई और अपने प्रदर्शन से बताया कि उस समय में उस मौके पर क्या जरूरी था। उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि वह डेब्यू कर रहे हैं। पहली पारी में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया और जहां रन बनाने की जरूरत थी, वहां रन बनाए और वह पहली पारी में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी गेंदबाजी भी काम आई और उनकी फील्डिंग भी शानदार थी। वह भविष्य के स्टार में से एक हैं।

गावस्कर ने पहले की थी नीतीश की आलोचना
हालांकि, गावस्कर का बयान उनके उस बयान के बाद आया है, जब उन्होंने पहले टेस्ट के पहले दिन नीतीश को शामिल करने के फैसले की आलोचना की थी। गावस्कर ने कहा था कि क्या रेड्डी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं? उन्होंने कहा था, ‘मुझे लगता था कि ऑस्ट्रेलिया की इन विकेटों पर बाउंड्री काफी ज्यादा बड़ी होती है इसलिए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट को अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों को मौका देना चाहिए था। लेकिन यह एक नया प्रबंधन है, नई सोच है। वे नीतीश कुमार रेड्डी के साथ गए हैं, जो एक होनहार क्रिकेटर हैं, इसके बारे में कोई शक नहीं, लेकिन क्या वह टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार है?

गावस्कर ने बुमराह की जमकर तारीफ की
गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, केएल राहुल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एकबार फिर सभी विशेषज्ञों को गलत साबित किया और पर्थ में बड़ी जीत हासिल की। इस जीत को टीम की शीर्ष-10 जीत में शामिल किया जा सकता है। कप्तान  जसप्रीत बुमराह ने फ्रंट से लीड किया और अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की परीक्षा ली। उनकी शायद ही ऐसी कोई गेंद रही होगी, जिसपर बल्लेबाज आराम से खेल सके होंगे। बुमराह को निश्चित रूप से पिच से मदद मिली, लेकिन इसके बाद जिस तरह से हमारे बल्लेबाजों ने एक अनजान सतह पर बल्लेबाजी की, वह सबसे अधिक उत्साहजनक था।’

यशस्वी, राहुल और कोहली को लेकर गावस्कर का बयान
उन्होंने कहा, ‘युवा यशस्वी जायसवाल ने दिखाया कि वह तेजी से सीखने वाले गेंदबाज हैं और दूसरी पारी की शुरुआत में उनके बल्ले का सीधा होना स्पष्ट था। दूसरे छोर से उन्हें केएल राहुल का अच्छा मार्गदर्शन मिला। ओपनिंग में जो मजबूती इन दोनों ने दी, बाद में विराट कोहली ने उसका शानदार फायदा उठाया और बेहतरीन शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया में उनका एक और शतक रहा।

गावस्कर ने सुंदर की आलोचना कर यू-टर्न लिया था
इससे पहले गावस्कर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने के फैसले की शुरुआत में आलोचना की थी। हालांकि, उस टेस्ट में सुंदर के सात विकेट लेने के बाद उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न लिया था। बंगलूरू में न्यूजीलैंड से पहले टेस्ट में हार के बाद वॉशिंगटन को भारतीय टीम में शामिल किया गया था और उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किए जाने के बाद गावस्कर ने कहा था कि यह घबराहट में लिया गया फैसला था। हालांकि, इस युवा ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया और पारी मं सात विकेट लेकर तहलचा मचाया। गावस्कर उनके प्रदर्शन से प्रभावित दिखे और कमेंट्री करते हुए कहा – क्या प्रेरित करने वाला चयन है। उन्हें प्लेइंग-11 में इसलिए चुना गया है क्योंकि वह थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं और थोड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'बांग्लादेशियों को सेवा नहीं देंगे', अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर होटल एसोसिएशन का फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अगरतला 03 दिसंबर 2024। त्रिपुरा के होटल और रेस्तरां मालिक बांग्लादेशी पर्यटकों की बुकिंग स्वीकार नहीं करेंगे। यह फैसला ऑल-त्रिपुरा होटल और रेस्तरां मालिक संघ (एएचटीआरओए) ने अस्थायी तौर पर लिया है। संघ का कहना है कि पड़ोसी देश में भारतीय ध्वज के अपमान को देखते हुए […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप