‘मुकाबला जनता और ज्ञानेश कुमार के बीच’, बिहार चुनाव नतीजों पर बोली कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान सामने आने के साथ ही आरोपों का शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मुकाबला भारत के चुनाव आयोग और बिहार की जनता के बीच है और देखते हैं कि इसमें कौन जीतता है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक दलों की बात नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बिहार की जनता के बीच सीधे मुकाबले की बात कर रहा हूं। पवन खेड़ा ने कहा, ”ये शुरुआती रुझान हैं और हम अभी कुछ इंतजार करेंगे। फिलहाल आए रुझान इशारा हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता पर भारी पड़ रहे हैं। मैं बिहार के लोगों को कम नहीं आंक सकता हूं। उन्होंने हिम्मत दिखाई है। एसआईआर के बावजूद हिम्मत दिखाई है। देखते हैं कि आने वाले कुछ घंटों में ज्ञानेश कुमार कितने असरदार साबित होंगे।”

बिहार चुनाव नतीजों के रुझानों में एनडीए को आसानी से बहुमत मिलता नजर आ रहा है। कुछ ही देर में नतीजों की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। रुझानों के बाद पटना में जदयू के कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। रुझानों के मुताबिक एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार करके 185 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

रुझानों के अनुसार इन 185 सीटों में से जदयू 76, भाजपा 83, एलजेपी (रामविलास) 22 और हम पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सांसद ने रुझानों में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने और बढ़त बनाए रखने पर कहा कि नतीजों ने साबित कर दिया है कि टाइगर अभी जिंदा है, वह अब और भी बेहतर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि ये जीत बिहार की जनता की है। ये साफ है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा है। भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और विकास की गति फिर बढ़ेगी। 

Leave a Reply

Next Post

शीत सत्र से पहले भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में हलचल बढ़ेगी। पार्टी की योजना एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए राष्ट्रीयअध्यक्ष का चुनाव कराने, कई प्रदेशों में अध्यक्षों और जरूरी फेरबदल पर मुहर […]

You May Like

खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था