मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 दिसंबर 2022। सिनेमा इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का आज यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।खबरों के अनुसार, नितिन मनमोहन के बेटे दुबई से वापस आ रहे हैं। उनके भारत पहुंचने पर ही निर्माता के अंतिम संस्कार की तारीख बताई जाएगी। आपको बता दें, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। 

पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे। 

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था।  ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद: चीन सीमा पर तैनात था मनीष, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, आई मौत की खबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 29 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ का बेटा मनीष नेताम बुधवार को लद्दाख में शहीद हो गया। उसकी तैनाती चीन सीमा पर थी। कड़ाके की ठंड में मनीष की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मनीष ने दम […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला