अदाणी ग्रुप की इस कंपनी को मिल सकता है कोल इंडिया के लिए कोयला आयात करने का जिम्मा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जुलाई 2022। कोल इंडिया के पहले कोयला आयात का टेंडर अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को मिलना लगभग तय हो गया है। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कोल इंडिया के लिए कोयला आयात करने के लिए सबसे कम दर पर बोली लगाई है।  भारत में पावर जेनरेशन कंपनियों के लिए कोयला आयात करने के लिए कोल इंडिया की ओर से टेंडर निकाला गया था। जिसमें अदाणी की कंपनी की ओर से कोयला आयात के लिए सबसे कम बोली लगाई गई थी। कोल इंडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार अदाणी इंटरप्राइजेज ने 2.41 मिलियन टन कोयले के आयात के लिए 4033 करोड़ रुपए की बोली लगाई हैं, वहीं उनके बाद सबसे कम बोली मोहित मिनरल्स नाम की कंपनी की ओर से 4182 करोड़ रुपए की लगाई गई है। उसके बाद बाद चेट्टिनाड लॉजिस्टिक्स ने विदेश से कोयला आयात के लिए 4222 करोड़ रुपए का टेंडर डाला था। सूत्रों के अनुसार बीते शुक्रवार को कोल इंडिया के कोयला आयात से संबंधित टेंडर की यह बोली खोली गई थी। 

आपको बता दें कि देश में कोयले की कमी को दूर करने के लिए विदेश से कोयला आयात कर 7 सार्वजनिक क्षेत्र की थर्मल पावर कंपनियों और 19 निजी पावर प्लांट को उपलब्ध कराने की योजना है। खबरों के मुताबिक अदाणी एंटरप्राइजेज ने जनवरी से जून के बीच नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के लिए कोयला आयात के कई प्रोजेक्ट्स के टेंडर हासिल करने में सफलता पाई है। अदाणी ग्रुप की ओर से पिछले साल दिसंबर में अपने कारमाइकल खान से कोयले का पहला कंसाइनमेंट भेजा था। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि अदाणी एंटरप्राइजेज कोल इंडिया के दो ई टेंडरों पर नजर बनाये हुए हैं इस टेंडर के लिए छह मिलियन टन की बोली मंगलवार तक जमा की जानी है।

अदाणी इंटरप्राइजेज और कोल इंडिया ने हालांकि इस बारे में अब तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है. कोल इंडिया से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि “कोयले के आयात के लिए अब तक जो बोली मिली है, उसे देखा जा रहा है और उसके लिए कोल इंडिया के बोर्ड से मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से इससे पहले कहा गया था कि कोयले के आयात में रुचि दिखाने वाले 11 आयातक और कुछ विदेशी ट्रेडर के साथ प्री बिड की बैठक हुई है। भारत सरकार देश में मौनसून के पूरी तरह से क्रियाशील होने से पहले देश में कोयले का आयात कर थर्मल पावर प्लांट्स में इसका जरूरी स्टॉक बना लेना चाहती है। 

आपको बता दें कि बरसात के मौसम में भारत के ज्यादातर कोयले की खानों में पानी भर जाता है, इस कारण से कोयले की सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें आ जाती हैं। वहीं मौनसून के ठीक बाद भारत में कृषि क्षेत्र में और ठंड बढ़ने के बाद आम लोगों के बीच भी बिजली की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में लोगों को परेशानी नहीं हो इसे सुनिश्चत करने के लिए भारत सरकार ने विदेश से कोयला आयात करने का फैसला किया था। 

Leave a Reply

Next Post

2015 से पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाने के बाद कभी नहीं हारा भारत, इंग्लैंड में सीरीज जीतना तय?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2022। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप