मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोहला की बढ़ी लोकप्रियता, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की यह एक मिसाल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 सितंबर 2022। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत हुई है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोहला अध्यापन के दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। स्कूल की लोकप्रियता एवं अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़ाने की तत्परता का आलम यह है कि अभिभावकों ने स्वयं ही अपने बच्चों के लिए बस की व्यवस्था की है, जो गत वर्ष से ग्राम गोटाटोला से मोहला के लिए संचालित हो रही है। उल्लेखनीय है कि इसका संचालन लगभग 30 बच्चों के अभिभावक संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस संचालित बस से गोटाटोला, ढोटीटोला, केवरटोला, तेलीटोला एवं रेंगाकठेरा के बच्चे विद्यालय अध्ययन के लिए आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की यह एक मिसाल है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल से पढने का एक सुनहरा अवसर मिला है। गांव के बच्चों के सपने साकार हो रहे हैं। बस संचालन का कार्य पालक प्यारे जायसवाल एवं राकेश सिन्हा संयुक्त रूप से कर रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

फ्लाईएश निस्तारण के लिए बनाएं कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

शेयर करेहर गौठान एवं प्रत्येक पंजीकृत किसान से हो गोबर खरीदी, नरवा विकास से मानव हाथी द्वंद में आई कमी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 2 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक में शासकीय अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, डीएमएफ एवं […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी