जौनपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- सपा की रैलियों में रोज दिख रही भगदड़, मारपीट और अराजकता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जौनपुर 22 मई 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश की तरक्की में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। सपा- कांग्रेस का गठबंधन देश के लिए अहितकारी और विनाशकारी है। यह चुनाव रामभक्त और राम द्रोहियों के बीच है। पाकिस्तान प्रेमी पाकिस्तान चले जाएं। इंडी गंठबंधन सत्ता में आई तो हिन्दुओं का हक छीन कर मुसलमानों को दे दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह देखकर ही बता सकता हूं कि 4 जून को क्या परिणाम आएगा। पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। 400 पार के नारे से सपा- कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डरे सहमे हुए हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। पूरे देश में एक ही स्वर है-‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी पार-400 पार’। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत बुरी हो जाती है। यह क्षेत्रीय पार्टी 60-62 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में इनके प्रत्याशी ने नामांकन ही गलत भर दिया। कोई लड़ने के लिए नहीं मिला। जब सपा व कांग्रेस के लोग सत्ता के कोसों दूर हैं, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में अभी रोज भगदड़,  मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है। जब यह सत्ता में रहे होंगे तो कैसे उत्तर प्रदेश की जनता का खून चूसकर शोषण किया होगा, यह किसी से छिपा नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। 

सीएम योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता भुखमरी के कगार पर है। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। देश में औरंगजेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है।

जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ लाएगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलाल को विराजमान किया है तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है। सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून का राज चलता है। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह,खेल मंत्री गिरीश यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Next Post

फैंस के लिए बुरी खबर: बड़ी बीमारी का शिकार एमएस धोनी, इलाज के लिए जाएंगे लंदन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2024। पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज MS धोनी बड़ी बीमारी का शिकार है जिसके इलाज के लिए वह लंदन जाएंगे।   एमएस धोनी के आईपीएल क्रिकेटर के रूप में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई […]

You May Like

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत