राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत स्वशासी महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम लागू करने अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 दिसंबर 2022। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य के हेमचंद विश्वविद्यालय-दुर्ग, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय-अम्बिकापुर, अटल बिहारी विश्वविद्यालय-बिलासपुर एवं पं. रविशंकर विश्वविद्यालय-रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत् शिक्षा में नवाचार प्रारंभ करने हेतु, चार वर्षीय पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है। इसी क्रम में सम्बद्ध स्वशासी महाविद्यालयों में, उक्त पाठ्यक्रम लागू करने के लिए पं. रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 197, हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 144, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 181 एवं अटल बिहारी विश्वविद्यालय द्वारा अध्यादेश क्र. 144, राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिस पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर कर दिया गया है। इन स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम विद च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम एण्ड लर्निंग आउटकम बेस्ड करीकुलम फ्रेमवर्क प्रारंभ किए जाने का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

8 साल की बच्ची से रेप फिर गला घोंटकर हत्या करने वाला नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे, भीड़ ने आरोपी को पीटा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 दिसंबर 2022। रायपुर में लापता हुई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके 14 साल के पड़ोसी लड़के ने ही अंजाम दिया। इलाके लोग एक सप्ताह से बच्ची के मिलने की दुआएं कर रहे […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर