चीतों की मौत से चिंतित केंद्र ने पुनर्वास के लिए बनाई समिति, कूनो में विशेषज्ञों का दल करेगा निगरानी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 27 मई 2023। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों की मौत के बाद, ग्लोबल टाइगर फोरम के महासचिव राजेश गोपाल की अध्यक्षता वाली समिति बनाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है, महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास परियोजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को अपने 72 वें जन्मदिन पर नामीबिया से कूनो में आठ चीतों को छोड़ा था। इसी तरह 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। 

वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
केएनपी में लगभग दो महीने में तीन वयस्क चीते और नामीबिया की मादा चीता, ज्वाला (सियाया) के चार शावकों में से तीन की मौत हो गई है, जिसके कारण कई विशेषज्ञों ने आवास और वन्यजीव प्रबंधन पर सवाल उठाए।

ईको टूरिज्म और नियमन पर देगी सुझाव  
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, समिति ईको-टूरिज्म के लिए चीता के आवास खोलने और इस संबंध में नियमों पर सुझाव देगी। जानकारी के मुताबिक, ये समिति दो साल के लिए प्रभावी होगी और हर महीने कम से कम एक बैठक आयोजित करेगी। समिति सामुदायिक इंटरफेस और परियोजना गतिविधियों में भागीदारी के लिए भी सुझाव देगी।

29 को भूपेंद्र और शिवराज करेंगे बैठक
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसको लेकर 29 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान व्यवस्थाओं, जरूरतों और कमियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं, कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में जन्में चौथे चीता शावक की हालत स्थिर है। एक वन अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केएनपी के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा, चौथे चीता शावक की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Next Post

सलमान ने शाहरुख खान का नाम लेकर ठुकराया शादी का प्रस्ताव, बोले- मेरी शादी के दिन लद गए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 मई 2023। सलमान खान की गिनती हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स में की जाती है। अभिनेता अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। चाहे फिर वह उनकी फिल्में हो या फिर उनकी निजी जिंदगी। लेकिन जब भी सलमान की […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला