नक्सलियों ने की भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या, इससे पहले सागर साहू को भी उतारा था मौत के घाट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर छोटेडोंगर में भाजपा नेता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता कोमल मांझी की हत्या की गई है। नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर कोमल मांझी को चेतावनी दी थी। छोटेडोंगर में इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने हत्या की थी। 

बताया जा रहा है कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला मंदिर में शनिवार की सुबह बीजेपी नेता कोमल मांझी पूजा करने के लिए गए हुए थे तभी नक्सलियों ने  बीजेपी नेता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए हत्या कर दी और घटना स्थल से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। 

कोमल मांझी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था उसकी पत्नी के जनपद सदस्य होने की बात कही जा रही है। इसके पहले भी नक्सलियों ने छोटेडोंगर क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के बाद साथ गए साथी से पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Next Post

हार के बाद पूर्व एमएलए बृहस्पत सिंह का बयान, कहा- फोटो शूट करवाती रही प्रभारी सैलजा, टीएस पर भी लगाया आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेसी नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर जमकर निशाना साधा […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन