भारी बारिश के कारण मराठवाड़ा क्षेत्र में 10 की मौत, 11.67 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 सितंबर 2024। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। एक सितंबर से जारी भारी बारिश के बाद मंगलवार की शाम के बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। इस भारी बारिश के कारण 11.67  लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। नांदेड़ में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। भारी बारिश के कारण एक सितंबर से छत्रपति संभाजीनगर से पांच, हिंगोली से दो, लातूर, बीड और जालना से एक लोगों ने जान गंवा दी। नांदेड़ में 3.34 लाख फसल हेक्टेयर फसल नष्ट हुई है। बारिश के कारण 523 पशुओं की भी मौत हो गई। इसके अलावा 1,126 घर क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश ने मराठवाड़ा क्षेत्र में जल भंडारण स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। सिंचाई विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि क्षेत्र की कोई भी परियोजना अब डेड स्टोरेज में नहीं है। यह पानी की उपलब्धता में सुधार का संकेत देती है। 

Leave a Reply

Next Post

पद्मश्री अनूप जलोटा ने स्टूडियो रीफ्यूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम "कृष्णार्थ" में भजनों से किया भक्तिमय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 05 सितंबर 2024। भजन सम्राट और पद्मश्री अनूप जलोटा ने लगातार कई घंटों तक भजन गाकर मुम्बई के इस्कॉन में स्थित लोगों को भक्तिमय बना दिया। स्टूडियो रीफ्यूल द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम “कृष्णार्थ” में अनूप जलोटा ने अपने भजनों से श्री […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर