डायबिटीज समेत इन 5 बड़ी बीमारियों का काल है ये हरी सब्जी, आपकी डाइट में नहीं है शामिल तो सेहत के साथ कर रहे हैं बड़ी भूल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 31 मई 2024। कई तरह की सब्जियां होती हैं और सभी के अपने-अपने सेहत लाभ होते हैं. आप फूलगोभी सर्दियों में खूब खाते होंगे, इसी की तरह दिखने वाली सब्जी होती है ब्रोकली. बस, दोनों के रंग में फर्क होता है. ब्रोकली पूरी तरह से हरे रंग की सब्जी है. ज्यादातर इसका इस्तेमाल सूप, सलाद, जंक फूड्स में अधिक किया जाता है, लेकिन आप इस सब्जी को नहीं खाते हैं तो डेली डाइट में जरूर शामिल कर लें. खासकर, डायबिटीज के रोगियों को तो ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर के होने की संभावना को भी कम कर सकते हैं।

1. हेल्थलाइन में छपी एक खबर के अनुसार, ब्रोकोली में कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. ब्रोकोली के लाभों में सूजन को कम करने, रक्त शर्करा को स्थिर रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करना शामिल है। 2. ब्रोकली में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को इस सब्जी का सेवन करना चाहिए. इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. यदि आपको डायबिटीज है और आपका शुगर लेवल हाई रहता है तो आप अपनी दवाएं तो सही समय पर खाए हीं, साथ ही ब्रोकली को भी डाइट में शामिल कर लें. ब्रोकली से रक्त में शुगर लेवल को मेंटेन करने के लिए ये हरी सब्जी बेस्ट है।

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्रोकली फ्री रेडिकल्स से होने वाली कोशिकाओं की क्षति को रोकने में कारगर होता है. इससे इंफ्लेमेशन कम हो सकता है, जिससे संपूर्ण सेहत पर पॉजिटिव असर होता है. क्रोनिक डिजीज के होने की संभावना कम हो जाती है. इसमें कई तरह के बायोएक्टिव कम्पाउंड्स होते हैं जो शरीर के टिशूज में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।

4. ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है. इसमें मौजूद बायोएक्टिव कम्पाउंड सेल डैमेज को कम करके क्रोनिक डिजीज से बचाते हैं. कई अध्ययनों से पता चला है कि क्रूसिफेरस सब्जियां खाने से कुछ प्रकार के कैंसर से बचाव हो सकता है. इनमें ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, पेट का कैंसर, कोलोरेक्टल, किडनी, ब्लैडर आदि के कैंसर शामिल हैं. हालांकि, क्रूसिफेरस सब्जियों और कैंसर की रोकथाम के बीच संबंध निर्धारित करने के लिए अभी कई इंसानों पर होने वाले शोध की आवश्यकता है।

5. ब्रोकली खाने से आपका डाइजेशन हेल्दी रह सकता है. चूंकि, इस सब्जी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंड्स की मात्रा काफी अधिक होती है, ये दोनों ही हेल्दी डाइजेशन, बेहतर बाउल मूवमेंट को बनाए रखते हैं. भोजन सही से पचता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है. पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है. एक हालिया मानव अध्ययन से संकेत मिलता है कि जो लोग ब्रोकली खाते हैं, वे इसका सेवन न करने वाले ग्रुप के व्यक्तियों की तुलना में आसानी से मल त्याग करने में सक्षम होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

गया में भीषण गर्मी से छह लोगों की मौत; 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी; लू का कहर जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गया 31 मई 2024। बिहार के गया जिले में इन दिनों हिट वेब की चपेट में आने से कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। मगध प्रमंडल के एकलौता बड़ा सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हिट वेब वार्ड में भर्ती चार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप