रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागी 100 से अधिक मिसाइलें, धमाकों से थर्रा उठी राजधानी कीव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव 29 दिसंबर 2022। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर समुद्र और आसमान से 120 मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव समेत 7 शहरों पर ये हमले किए गए। इनमें 14 साल की बच्ची समेत 3 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके पहले 15 नवंबर को भी रूस ने यूक्रेन पर 100 मिसाइलें दागी थीं। इनमें से 2 पोलैंड में गिरीं थीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के सलाहकार माईखाइलो पोडोलियाक ने कहा- हमला रिहायशी इलाकों पर किया गया। कई इमारतें तबाह हो गई हैं। कीव के अलावा ल्वीव, खार्किव, माइकोलिव, ओडेसा, पोल्टावा और जिटोमिर में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

बुधवार को भी रूस ने 33 मिसाइलें दागी थीं
इससे पहले भी रूस ने बुधवार तड़के 24 घंटे में खेरसान में नागरिक ठिकानों पर कई रॉकेट लॉन्चरों से 33 मिसाइलें दागीं। हालांकि, रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इन्कार किया। यूक्रेन के कब्जे वाले शहर बखमुत के आसपास भी भारी लड़ाई जारी रही।  यूक्रेनी सोशल मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पड़ोसी देश बेलारूस में तैनात रूसी जेट विमानों के उड़ान भरने के बाद राष्ट्रव्यापी अलर्ट घोषित किया जा सकता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनेत्स्क प्रांत के रणनीतिक पूर्वी शहर बखमुत और उत्तर में लुहांस्क प्रांत के स्वातोव के आस-पास लड़ाई विशेष रूप से तेज थी।

इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागी थीं
इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिए थे। क्रिवी रिह रिहायशी इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई थी।

लिव के 90% इलाके में बिजली नहीं
लिव शहर के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा- 90% इलाके में बिजली नहीं है। वाटर सप्लाई सिस्टम भी ठप हो गया है। रूसी हमलों की वजह से सैकड़ों लोग कड़कड़ाती सर्दी में बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं। खार्किव में भी बिजली सप्लाई बंद है।

यूक्रेन की सेना ने हवाई हमलों का जवाब दिया
यूक्रेन की सेना भी रूस के हमलों का जवाब दे रही है। यूक्रेन की सेना के जनरल ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा- हमें आशंका है कि रूस नए साल की शुरुआत में हमले तेज कर सकता है। वो आर्मी में 2 लाख सैनिक रिक्रूट करने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में करना है पेट साफ तो पिएं इस सब्जी का जूस, शरीर को मिलते हैं और भी कई फायदे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 दिसंबर 2022। सर्दियां आ चुकी हैं और अपने साथ लाई हैं कई मौसमी सब्जियां. इन सब्जियों में कई हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल हैं तो कुछ हैं लाल, पीली और बैंगनी. इन्हीं में से एक सब्जी ऐसी है जिसका जूस शरीर के लिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण