भारत-चीन सीमा विवाद: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी चुप क्यों है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बहुत हो चुका है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सरकार 20 जवानों की शहादत पर शांत है।

प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं?: राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?

इस ट्वीट के मचा हड़कंप

दरअसल, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चीन मसले पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ‘पीएम चुप क्यों हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? बस बहुत हुआ। हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन लेने की?’ बस इसी ट्वीट के बाद राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर घेर लिया गया। यूजर्स कहने लगे कि क्या आप चीनी राजदूत से मिलकर आए हैं या फिर आपका प्लान है।

लोगों ने याद दिलाया 2017 मामला

दरअसल, साल 2017 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहने के दौरान राहुल गांधी ने डोकलाम विवाद के बीच चीनी राजदूत से मुलाकात की थी। हालांकि जब यह खबर सामने आई, तो शुरुआत में कांग्रेस ने राहुल गांधी की चीनी राजदूत से मुलाकात की बात से इनकार किया था। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने खुद ट्वीट करके चीनी राजदूत से मुलाकात करने की जानकारी दी थी।

प्रधानमंत्री सामने आइए, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘हमारी धरती मां, हमारी संप्रभुता खतरे में है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। क्या हम चुप बैठे रहेंगे? भारत की जनता सच की हकदार है, उसे ऐसे नेतृत्व की दरकार है, जो हमारी जमीन छिनने से पहले अपनी जान देने के लिए तैयार हो। सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।’

20 जवानों की शहादत पर मौन है सरकार: रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे 20 जवान कैसे शहीद हो गए। सरकार जवानों की शहादत पर मौन क्यों है। उन्होंने कहा, 20 जवान शहीद हो गए लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार को नागरिकों को विश्वास में लेना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि चीन ने हमारी जमीन कैसे हड़पी, 20 जवान कैसे शहीद हुए, वर्तमान स्थिति क्या है और इस मुद्दे से निपटने के लिए सरकार की क्या रणनीति है।

Leave a Reply

Next Post

शहीदों को सल्यूट, सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थी और साहसी कोई नहीं: विराट कोहली

शेयर करेनई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में भारत और चीन (india china border news latest updates) सीमा-विवाद को लेकर आमने-सामने हैं। इस बीच दोनों देशों की सेनाओं में खूनी सोमवार-मंगलवार की रात खूनी झड़प हो गई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस पर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण