“यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें हराओ, भाजपा हटाओ”, पटना पहुंचते ही बोले अखिलेश यादव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 03 मार्च 2024। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की रैली में शामिल होने बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “नारा तो यह होना चाहिए कि यूपी और बिहार मिलकर 80 और 40… 120 हराओ, भाजपा हटाओ…किसान दुखी है, नौजवान के हाथ में नौकरी नहीं है और 10 साल के उनके(भाजपा) कार्यकाल में जनता के लिए क्या उपलब्धि है?…हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ-साथ बिहार भी बदलाव की तरफ चलेगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष द्वारा रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली का आयोजन मुख्य रूप से लालू प्रसाद पार्टी की राजद के द्वारा किया गया है, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, वाम दल के नेता डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा कई अन्य बड़े चेहरे दिखेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बिष्णुपुर शस्त्रागार लूट मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 03 मार्च 2024। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर जातीय हिंसा के दौरान बिष्णुपुर पुलिस शस्त्रागार से हथियार और गोला-बारूद की लूट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने हाल […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव