ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लोस अल्काराज दूसरे राउंड में हारकर बाहर, विश्व नंबर-74 जैंडस्कल्प ने हराया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

न्यूयॉर्क 30 अगस्त 2024। विश्व नंबर तीन स्पेन के कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुरुवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर स्तब्ध कर देने वाले मैच में विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर काबिज बोटिक वान डी जैंडस्कल्प ने दो घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 7-5, 6-4 से हरा दिया। अल्काराज अब तक तीन अलग-अलग ग्रैंडस्लैम चार बार जीत चुके हैं। इनमें दो बार विंबलडन (2023, 2024), एक फ्रेंच ओपन (2024) और एक यूएस ओपन (2022) शामिल हैं। यानी वह कुल मिलाकर चार ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक भी जीता था। अल्काराज यूएस ओपन को जीतने के लिए पसंदीदा माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें डच प्रतिद्वंद्वी ने शिकस्त दी। अल्काराज पहले सेट में पूरी तरह से आउट ऑफ प्ले दिख रहे थे। जैंडस्कल्प ने उनकी सर्विस दो बार ब्रेक और पॉइंट अर्जित किए। हालांकि, जैंडस्कल्प इतने शानदार थे कि उन्होंने अल्काराज को अपनी सर्विस तोड़ने का एक भी मौका नहीं दिया। यह दर्शाता है कि वह कितना प्रभावशाली थे। जैंडस्कल्प अब तीसरे दौर में यूएसए के जैक ड्रेपर से भिड़ेंगे।

पहले सेट में जैंडस्कल्प पूरी तरह हावी दिखे और 6-1 से अपने नाम किया। दूसरा सेट 5-5 से बराबर रहने के बाद टाई ब्रेक में पहुंचा, जिसे जैंडस्कल्प ने 7-5 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में जैंडस्कल्प एकबार फिर शानदार दिखे और 6-4 से जीत हासिल की और मैच भी अपने नाम किया। अल्काराज विंबलडन 2021 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से शुरुआती दौर में हारकर बाहर हुए हैं। जैंडस्कल्प अपने फर्स्ट सर्व में शानदार दिखे और कुल 63 में से 49 पॉइंट यानी 78 प्रतिशत पॉइंट उन्होंने अपने फर्स्ट सर्व से हासिल किए। उन्होंने 22 स्मैशिंग विनर्स लगाए। अल्काराज ने 21 विनर्स जरूर लगाए, लेकिन साथ ही 27 अनफोर्स्ड एरर भी किए, जो कि निर्णायक साबित हुआ। 

जैंडस्कल्प ने पहले राउंड में शापोवालोव को 6-4, 7-5, 6-4 से हराया था। अल्काराज ने अपने पहले राउंड में ली तू को 6-2, 4-6,6-3, 6-1 से हराया था। अल्काराज का फॉर्म पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद उन्हें सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही गेल मोनफिल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले इस कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की। इस हार के बाद अल्काराज ने अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला और उसे कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। सिनासिनाटी ओपन टूर्नामेंट यूएस ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद में दुष्कर्म पर बवाल: भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने खदेड़ा...दुष्कर्म से हंगामे तक की कहानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद 30 अगस्त 2024। गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार शाम करीब पांच बजे रिक्शा चालक की 16 साल की बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब