भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जून 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाचार चैनलों द्वारा जारी किए एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा है कि राज्य में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। एग्जिट पोल में राजग को बढ़त दिखाए जाने पर साय ने कहा, ”प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि मोदी जी तीसरी बार सरकार की बागडोर संभालें। पूरे देश में वातावरण अच्छा था, छत्तीसगढ़ में भी हम सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। साय ने कहा, ”मुख्यमंत्री होने के नाते मैं भी कई प्रदेशों में प्रचार करने गया हूं, सभी जगह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण था और आज जब एग्जिट पोल में भी राजग की बढ़त दिखा रहे हैं, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।” उन्होंने कहा कि चार जून का इंतजार करिए जनता सभी 11 सीटें भाजपा को देने जा रही है।” एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में राजग को बढ़त दिखाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने इसे टीआरपी का खेल कहा और दावा किया कि पार्टी यहां भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी। बघेल ने कहा, ”एग्जिट पोल में कई बार जिसको जीतते हुए बताते हैं वह हार जाता है। हारने वाला बताते हैं वह जीत जाता है। कभी एग्जिट पोल सही भी साबित होता है। कभी प्लस, कभी माइनस। कुल मिलाकर यह टीआरपी का खेल है। आज शुरू हुआ है तीन तारीख तक एग्जिट पोल चलेगा।

उन्होंने कहा, ”सभी को पता है रिजल्ट चार तारीख को आना है। सभी को पता है कि किसने कितनी मेहनत की है।” जब उनसे पूछा गया कि लगभग सभी एग्जिट पोल ने भाजपा को राज्य में 10 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई है तब बघेल ने हंसते हुये कहा, ”अच्छा हुआ 12 नहीं बताए । जब तक परिणाम नहीं आएगा तब तक समीक्षा नहीं होगी। हमें पता है कि फील्ड में क्या हुआ है। ये हमसे अधिक नहीं गए हैं फील्ड में।” उन्होंने कहा, ”हम छत्तीसगढ़ में भाजपा से अधिक सीटें जीतेंगे।” राज्य में कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। भाजपा ने 2004 से 2014 तक तीन आम चुनावों में कुल 11 सीटों में से 10 सीटें हासिल की थी। पिछले आम चुनाव में भाजपा को नौ सीटें तथा कांग्रेस को दो सीटें मिली थी। 

Leave a Reply

Next Post

श्योपुर में बड़ा हादसा, नाव पलटने से सात लोगों की मौत, सीएम ने किया चार-चार लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्योपुर 02 जून 2024। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में सीप नदी में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चार लोग एक ही परिवार के थे। घटना मानपुर थाना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप