चोरी के शक में आदिवासी युवक को जेसीबी से बांधा, चप्पल में थूक लगाकर रात भर पीटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अम्बिकापुर 12 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी वाहन को देखने गए एक आदिवासी युवक को ठेकेदार के गुर्गों ने चोरी का आरोप लगा जेसीबी में बांधकर रातभर पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें युवक ने बताया है कि चप्पल पर थूक-थूककर ठेकेदार के गुर्गों ने पूरी रात उसकी पिटाई की गई। घटना से प्रतापपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित है। मामले की भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी निंदा की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरहरी निवासी कलिंदर राम पिता कछरिया गोंड़ (35) सोमवार को घर से 4000 रुपए लेकर धान का बीज खरीदने गया था। शाम को वह घूमते-घूमते ग्राम मायापुर पहुंच गया, जहां पर प्रतापपुर से चंदौरा तक सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन और अन्य बड़े-बड़े उपकरण और वाहन खड़े थे। वह उत्सुकता से सड़क किनारे खड़े वाहनों को देखने लगा। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने मशीन देख रहे आदिवासी युवक को पूरी रात भर बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और गाड़ी में बांधकर रखा गया। मामले की जानकारी सुबह उसके घरवालों को मिली तो उसे किसी तरह छुड़ाकर लाया गया।

आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद में पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोग ठेकेदार के गुर्गों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आदिवासी युवक के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा से लेकर कांग्रेस के नेता सहित अन्य समाज के नेताओं ने मामले की निंदा की है। इस मामले में पूर्ण रूप से जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर युवक के परिजन सहमे हुए हैं। ठेकेदार के गुर्गों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो जान से पूरे परिवार सहित मरवा देंगे।

पुलिस बोली पीड़ित को मिलेगा न्याय
आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में प्रतापपुर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा ने कहा कि शाम तक मामले की शिकायत नहीं पहुंची है। वीडियो संज्ञान में आया है। मामला काफी गंभीर है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उच्चाधिकारियों से चर्चा कर मामले में जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सुघ्घर पढ़वईया में कांकेर जिले ने मारी बाजी, सबसे ज्यादा 14 स्कूलों को मिले सर्टिफिकेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 12 जुलाई 2023। स्कूलों में अकादमिक कौशल बढ़ाने तथा बच्चों में बुनियादी दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई सुघ्घर पढ़वईया योजना में कांकेर जिला को प्रदेश में सबसे ज्यादा 14 सर्टिफिकेट मिले हैं। जिसमें प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर सर्टिफिकेट मिला हैं। प्राइमरी स्कूल […]

You May Like

जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार....|....औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम....|....खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!