अब देश में दो बार मनेगी दिवाली : डॉ. गोगिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 जनवरी 2024 । अब देश में दो बार दिवाली मनेगी. एक कार्तिक महीने में और दूसरा 22 जनवरी को. ये बातें डॉ. कमलेश गोगिया ने आंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में कही. आंजनेय विश्वविद्यालय में बुधवार को “प्रभु श्रीराम और लोक संस्कृति” विषय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. कमलेश गोगिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कण कण में राम बसे हैं. यहाँ दिन की शुरुआत ही राम-राम से शुरू होती है. यहाँ की संस्कृति, सभ्यता और लोक परंपरा प्रभु श्रीराम के आदर्शों को चरितार्थ करते हैं. उन्होंने कहा कि आज हम जिस जगह में बैठ कर राम पर बात कर रहें हैं. यह जगह राम का ननिहाल भी है. हर माँ चाहती है उसका पुत्र प्रभु राम के आदर्शों को आत्मसात करे।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है कि आज हम राम पर बात कर रहें हैं. राम जैसा आचरण और आदर्श अपनाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ. जिसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य वक्ता डॉ. कमलेश गोगिया का स्वागत किया. कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन और विषय परिचय पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष राहुल तिवारी ने दिया. आभार प्रदर्शन फिल्म विभाग के विभागाध्यक्ष अंकित शुक्ला ने किया. कार्यक्रम का संचालन विनोद सावंत ने किया. इस अवसर पर कला और मानविकी संकाय अध्यक्ष डॉ. रुपाली चौधरी, डॉ. निधि शुक्ला, डॉ. शिल्पा शर्मा, डॉ. प्रांजली गनी समेत समस्त संकाय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर डिप्टी सीएम साव का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में इसे लेकर दोगुना उत्साह, 22 जनवरी का दिन होगा ऐतिहासिक, कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 जनवरी 2024। डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और छत्तीसगढ़ में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है. क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान