आदित्य ने राहुल गांधी की टिप्पणी का बचाव किया, कहा- ‘कांग्रेस नेता ने सच बोला है’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 अप्रैल 2025। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग को लेकर की गई टिप्पणी का बचाव किया और कहा कि उन्होंने आयोग पर निशाना नहीं साधा है बल्कि सच बोला है। ठाकरे ने कहा कि निर्वाचन आयोग के बारे में सच बोलना होगा क्योंकि दुनिया ने भी देखा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा भारत को कैसे बदनाम किया जा रहा है। ठाकरे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर निशाना नहीं साधा है। उन्होंने सच बोला है। निर्वाचन आयोग एक फर्जी संस्था साबित हो चुका है। आज की तारीख में यह भाजपा कार्यालय के निर्देशों के तहत काम कर रहा है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए भारत की चुनावी प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) ‘मिलीभगत’ है। उन्होंने अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि भारत की चुनावी प्रणाली में कुछ न कुछ गड़बड़ है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश में आदिवासियों को वोट देने का अधिकार नहीं था: आदित्यनाथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने से पहले उत्तर प्रदेश में आदिवासियों को वोट देने का अधिकार नहीं था और वामपंथी तथा मिशनरी उनको गुमराह (ब्रेनवॉश) करते थे। लखनऊ में आयोजित श्री […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला