बिलासपुर में दो ठग गिरफ्तार: एक रिटायर्ड शिक्षक को दिया झांसा, पुलिस ने ऐसी बनाई योजना; फंस गए दोनों ठग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 18 अगस्त 2024। बिलासपुर के साइबर थाने की टीम ने एक रिटायर्ड शिक्षक से धोखाधड़ी कर 80 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीमा पॉलिसी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक रिटायर्ड शिक्षक से 79 लाख 85 हजार की ठगी की थी। साइबर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगला बाजपाई कैसल में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक वीरेंद्र कुमार से 2 मई 2023 से 13 जून 2024 के बीच मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में जमा रकम में ब्याज मिलने और पैसा वापसी करने नाम पर सीओ मैनेजर व अन्य अधिकारी बनकर अलग-अलग तिथियां में 79 लाख 85 हजार 912 रुपए ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने बिहार में तीन दिनों तक कैंप लगाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से जमुई निवासी गणेश कुमार मंडल और चिंटू बनारसी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई बरतने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ रिटायर्ड शिक्षक व अन्य लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशू करवाया। साथ ही अलग-अलग लोगों के नाम से फर्जी सिम कार्ड खरीद कर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा कराया जाता था। हालांकि, पुलिस ठगी की रकम को जब्त नहीं कर पाई है। जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

टूटेगा 45 साल का रिकॉर्ड, साल 2024 में भारत के पास केवल तीन वनडे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। फरवरी 2025 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी की स्थिति बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। 2024 में भारत के पाल केवल तीन वनडे मैच हैं और ये सभी श्रीलंका के खिलाफ खेल के […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा