सारा खान-अर्जुन मन्हास अभिनीत फिल्म ‘द एरा ऑफ 1990’ का रोमांटिक गाना ‘रांझणा’ रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। सारा खान और अर्जुन मन्हास अभिनीत फिल्म “द एरा ऑफ 1990” का सीजन का सबसे रोमांटिक गाना “रांझणा” अब जी म्यूजिक कंपनी पर स्ट्रीम हो रहा है. यह गाना निस्संदेह आपको फिर से प्यार करने पर मजबूर कर देगा. इंडियन आइडल फेम रिधम कल्याण और नवजिंदर कौर जैसे युवा और भावपूर्ण गायकों द्वारा ‘रांझणा’ गाना गाया गया है. इस गाने में  खूबसूरत अभिनेत्री सारा खान और अर्जुन मन्हास हैं. इस गाने में फिल्म की एक और जोड़ी भी है, जिसे आरती भगत और शैंकी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए परफॉर्म किया है. आरती भगत और शैंकी ने फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।

‘रांझणा’  गाना, मनप्रीत सिंह और आकाश यादव द्वारा कंपोज किया गया है. गाने का म्यूजिक LOCO द्वारा दिया गया है. और गाने के सुंदर लिरिक्स मनप्रीत सिंह और आकाश यादव द्वारा ही लिखे गए हैं. ‘द एरा ऑफ 1990’ एक कमर्शियल फिल्म है, लेकिन यह अत्यधिक यथार्थवादी भी है, जो 1990 के दशक में दुनिया भर में “बॉलीवुड सिनेमा पाइरेसी स्कैम” के विषय पर आधारित है. शाहिद काज़मी ने फिल्म का निर्देशन किया है और उन्होंने इससे पहले लगभग 22 प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया है, जिनके लिए उन्हें 5 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित भी किया गया था।

निर्देशक शाहिद काज़मी कहते हैं, “यह गाना पहले से ही फिल्म की यूएसपी है, और साथ ही फिल्म कि कहानी जो इस तथ्य पर प्रकाश डालती है, कि ऑनलाइन पायरेसी से बॉलीवुड इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है”. फिल्म ‘द एरा ऑफ 1990’ 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का निर्माण जगजीत सिंह और शाहिद काजमी ने शाहिद काजमी फिल्म्स और एच.एस.रिस्सम फिल्म्स के बैनर तले बनाया है।

Leave a Reply

Next Post

टाइगर की दुनिया में कदम रखेगा पठान, एक बार फिर से धूम मचाएंगे किंग खान और भाईजान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। पठान में सलमान खान का कैमियो फैंस ने खूब पसंद किया था. दो सुपरस्टार को फिल्म में देख कर फैंस काफी खुश हुए थे. फिल्म को शाहरुख खान के साथ- साथ सलमान खान के फैंस ने भी काफी पसंद किया. फिल्म […]

You May Like

स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार