कबीरधाम में किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगों से प्रशासन सहमत; नौ घंटे बाद हाईवे से हटा चक्का जाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 24 अगस्त 2024। शुक्रवार को कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था। गन्ना किसानों की मांग को लेकर पंडरिया के पास ग्राम परसवारा में पोड़ी-बिलासपुर हाईवे में चक्का जाम किया गया था। यह चक्काजाम दोपहर एक बजे से शुरू हुआ।वहीं, 9 घंटे बाद रात 10 बजे चक्काजाम खत्म हुआ है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे थे। ये किसान अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। मांगो को लेकर प्रशासन व किसानों के बीच में सहमति बनी है। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी सतीश कुमार पाटले शुक्रवार से अर्जित अवकाश पर चले गए है। उनके जगह पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी गौरी शंकर शर्मा को प्रभार दिया गया है। बता दें कि यहां पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले आंदोलन हो रहा था। इनकी प्रमुख मांग सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) का तबादला किया जाए। इसके अलावा और भी कई अन्य मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, चक्काजाम खत्म होने के बाद आज शनिवार सुबह से हाईवे की दोनों ओर से सुचारू रूप से यातायात आवागमन शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

'महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है महिला पुलिस', सीएस ने भर्ती पर कही बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 24 अगस्त 2024। झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध से पूरा देश चिंतित है। ऐसे में पुलिस कर्मियों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। महिलाओं के प्रति अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई