गुजरात के भरूच में हादसा, दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत; करीब 20 कर्मी जख्मी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भरूच 12 नवंबर 2025। गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने और उसके बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 20 कर्मियों के घायल होने की सूचना है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सायखा जीआईडीसी इलाके में स्थित फैक्ट्री में तड़के करीब 2.30 बजे हुई। भरूच के जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना ने कहा, ‘फैक्ट्री के अंदर एक शक्तिशाली बॉयलर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई।’ उन्होंने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

धमाके के बाद ढह गई फैक्टरी की इमारत
उन्होंने कहा, ‘विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्टरी की पूरी इमारत ढह गई। ज्यादातर मजदूर किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन दो फंस गए और उनकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद उनके शव मलबे से बरामद किए गए। इस घटना में लगभग 20 मजदूर मामूली रूप से घायल हुए हैं।’

हादसे के बाद घटनास्थल की जांच जारी
जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना ने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें घटनास्थल की गहन जांच कर रही हैं क्योंकि कुछ मजदूरों ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया है और संभवतः इमारत के अंदर फंस गया है।

फैक्टरी के लाइसेंस और अनुमति की जांच जारी
जिला कलेक्टर गौरांग मकवाना के अनुसार, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक (डीआईएसएच) के अधिकारी भी घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वे जांच कर रहे हैं कि फैक्टरी के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियां थीं या नहीं। 

Leave a Reply

Next Post

पति का साथ छूटते ही उजड़ गई दुनिया, जीवनयापन के बचे सहारे पंचायती सिस्टम ने छीने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   उमिरया 12 नवंबर 2025। जनपद पंचायत पाली की ग्राम पंचायत गोयरा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक जीवित महिला को मृत दिखाकर उसके सभी शासकीय अधिकार छीन लिए गए। यह मामला नीता बाई का है, जो अपने दो […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव