मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने तीन बार मारी टक्कर, तीन की मौत; थाना प्रभारी समेत 25 घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मैहर 19 मई 2026। मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मां शारदा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रॉली सड़क से उछलकर पलट गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी समेत 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दर्शन यात्रा मातम में बदली
जानकारी के अनुसार कटनी जिले के रीठी क्षेत्र का लोधी परिवार और उनके परिचित ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर मैहर दर्शन के लिए निकले थे। परिवार में धार्मिक यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगी।

बताया गया कि रात करीब 1:30 बजे जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अमदरा थाना क्षेत्र के सुरमा मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि पहली टक्कर के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। उसने वाहन को तेजी से भगाने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली को लगातार दो बार और टक्कर मार दी।

सड़क किनारे पलटी ट्रॉली, मची चीख-पुकार
लगातार तीन टक्करों के बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हवा में उछलती हुई सड़क किनारे जा पलटी। ट्रॉली में सवार लोग दूर तक सड़क पर जा गिरे। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार औ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालना शुरू किया। कई घायल खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे।

रेस्क्यू के दौरान एक और मौत
हादसे के बाद बचाव कार्य के दौरान एक और दुखद घटना हो गई। घायलों को बचाने पहुंचे एक स्थानीय युवक को भी एक अन्य वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली में सवार एक पुरुष श्रद्धालु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया गंभीर रूप से घायल महिला रजनी लोधी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

थाना प्रभारी भी हादसे का शिकार
घटना की सूचना मिलते ही अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे खुद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए थे और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

20 से ज्यादा घायल, कई जबलपुर रेफर
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही NHAI एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार 20 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनमें से 12 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों के परिजनों की भारी भीड़ लगी रही।

पुलिस जांच में जुटी
अमदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह भारी वाहनों के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग; यूपी समेत कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 19 मई 2026। अपने 2 दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के माध्यम से विकास, विस्तार व अन्य बातों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत