एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा, बोले- अबकी बार 400 पार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जून 2024। देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले कई न्यूज चैनलों के माध्यम से एग्जिट पोल्स जारी गया है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। वहीं बीजेपी को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 400 पार का दावा किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्जिट पोल के सामने आए अनुमानों को भाजपा और एनडीए के पक्ष में बताया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 370 जनभावनाओं का विषय था। इसी तरह बीजेपी 370 से अधिक और एनडीए का 400 सीट लाने का अनुमान है। भाजपा ने 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि उन दोनों चुनावों में एनडीए को क्रमश: 336 और 353 सीटें मिली थीं। भाजपा और एनडीए की सीट उत्तरोत्तर बढ़ रही है। 

शर्मा ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 सीट मिलेगा। जनता ने आज तक एन्टी इनकंबेंसी सुना था, लेकिन मोदी जी के आने के बाद प्रो इनकंबेंसी चलन में आ गया है और यह लगातार सतत जनता की सेवा का परिणाम है। जनता के प्रति इसी सेवा भाव के कारण भाजपा अपने लक्ष्य ‘अबकी बार 400 पार’ को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।  

Leave a Reply

Next Post

एक्जिट पोल के सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने साधा निशाना, कहा- संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाना कांग्रेस का चरित्र…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 जून 2024। एक्जिट पोल पर सवाल उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का चरित्र रहा है. जब इच्छा के अनुकूल काम नहीं होता, तो संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाते हैं. एक्जिट पोल को दूर रखने का काम […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही