”छत्तीसगढ़ में वैक्सीन बर्बादी की दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना कम”

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 जून 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने आज एक बयान जारी करते हुए यह दावा किया है कि छत्तीसगढ़ भारत के उन चुनिंदा राज्यों में से है जहां पर कोविड वैक्सीन की बर्बादी सबसे न्यूनतम स्तर पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासन की सजगता के चलते ही यह संभव हो सका है। एक तरफ जहां कोविड वैक्सीन की बर्बादी का राष्ट्रीय औसत 3.06 प्रतिशत है, वहीं छत्तीसगढ़ में यह दर घटकर महज 1.02 प्रतिशत है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़े जारी करते हुए यह तथ्य सार्वजनिक किया है। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं विशेषकर डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णु देव साय एवं अजय चंद्राकर से यह सवाल भी पूछा है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को बदनाम करने के लिए जो गैर जिम्मेदाराना बयान उन लोगों के द्वारा दिए गए थे क्या उन बयानों के लिए अब प्रदेश की जनता से माफी मांगेंगे? क्या वैक्सीन की बर्बादी का राष्ट्रीय औसत छत्तीसगढ़ से तीन गुना ज्यादा होने के कारण मोदी सरकार की निंदा करेंगे? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रदेश की जनता और सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए बहुत जल्द हम 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

राज्य में कल 1 लाख 58 हजार से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई गई

प्रदेश में कल 23 जून को  1 लाख  58 हजार 472 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 3847 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अब तक 79लाख 86 हजार496 कुल  डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 जून को 18से 44आयु वर्ग के 1लाख 25966  लोगों को प्रथम  डोज,  5044 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10594लोगों को पहली डोज और 15766 लोगों को दूसरी डोज  दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 16 लाख 68 हजार 670 वैक्सीन डोज उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

'मौका-ए-वारदात' होस्ट करने पर बोलीं मोना सिंह- मस्तीखोर हूं, सीरियस फेस बनाना है मुश्किल

शेयर करे गुरुवार 24 जून 2021। जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह ने पिछले कुछ सालों में टेलीविजन इंडटस्ट्री,  ओटीटी और फिल्मों में अपनी एक खास जगह बनाई है। मोना को अलग-अलग तरह के किरदार और भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिये जाना जाता है। अब वह एण्डटीवी के सीरियल ‘मौका-ए-वारदात’ […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर