पश्चिमी यूपी में न्याय यात्रा: राहुल और प्रियंका गांधी मंडल की सियासत को देंगे धार, उठा सकते हैं ये मुद्दे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुरादाबाद 24 फरवरी 2024। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ शनिवार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज करेंगे। दोनों भाई-बहन चुनाव की तैयारी के लिए किसानों के आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है। प्रधानमंत्री ने भी सहारनपुर के बाद संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करने के साथ लोकसभा चुनाव का बिगूल फूंका है। इसके बाद राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरुआत करने के लिए मुरादाबाद का चयन किया है। राहुल गांधी न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा शनिवार की सुबह 9:35 बजे मूंढापांडे एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सुबह दस बजे जामा मस्जिद चौराहे पर आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी दिल्ली से कार द्वारा न्याय यात्रा में शामिल होंगी। दोनों भाई-बहन कोहिनूर तिराहे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 

पार्टी नेताओं का कहना है कि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से काफी त्रस्त हैं। किसान एमएसपी के लिए आंदोलनरत हैं। पुलिस भर्ती में पेपर लीक होने से छात्र बेहाल हो गए हैं। आम जनता को कोई दूसरा रास्ता सुझाई नहीं दे रहा है। राहुल गांधी इन तमाम मुद्दों को उठाकर भाजपा को आईना दिखाएंगे। 

किसानों की दुर्दशा और आंदोलन के प्रति सरकार को चेताएंगे। यात्रा की तैयारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा अमरोहा जाएंगे। अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में डेढ़ बजे सभा को संबोधित करेंगे। करीब तीन बजे संभल जिले के चंदौसी में भी सभा को संबोधित करेंगे। काग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

डबल फाटक पुल से जाने की नहीं मिली इजाजत, हनुमान मूर्ति पुल से जाएगी यात्रा
राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जिला प्रशासन ने डबल फाटक पुल से गुजरने की इजाजत नहीं दी है। सलाह दी है कि वे न्याय यात्रा हनुमान मूर्ति पुल से लेकर जा सकते हैं। रेलवे के अभियंता ने रिपोर्ट दी है कि डबल फाटक पुल काफिला के चलने योग्य नहीं है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने एडीएम सिटी को पत्र देकर बताया था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के लोग 24 फरवरी को न्याय यात्रा निकालेंगे। यात्रा जामा मस्जिद चौराहा, हाफिज बन्ने की पुलिया, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़े का चौराहा, ईदगाह गेट, संभल चौराहा (डबल फाटक) चौकी दस सराय, करूला होते हुए कोहिनूर तिराहा तक जाएगी। 

प्रशासन ने रेलवे के अधिकारियों से इस बिंदु पर रिपोर्ट मांगी कि डबल फाटक पुल पर काफिला या जुलूस निकाला जा सकता है या नहीं। इस मामले में रेलवे के सीनियर इंजीनियर ने रिपोर्ट दी कि डबल फाटक पुल पर काफिला गुजरना खतरनाक होगा। इसी आधार पर प्रशासन ने न्याय यात्रा को पुल से गुजरने की इजाजत नहीं दी है। 

इधर, कांग्रेस के नेता न्याय यात्रा को डबल फाटक पुल से निकालने के लिए अड़े हुए हैं। एडीएम सिटी ज्योति सिंह का कहना है कि पुल पर न्याय यात्रा अपनी जिम्मेदारी पर जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। न्याय यात्रा में काफी भीड़ होगी। इस कारण प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को सुरक्षित रास्ता हनुमान मूर्ति पुल से जाने की इजाजत दी है।

Leave a Reply

Next Post

पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, सीएम योगी का बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 24 फरवरी 2024। पेपर लीक होने के बाद यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। छह माह के अंदर पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। हाल में आयोजित हुए यूपी पुलिस सिपाही भर्ती […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप