मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 मजदूर घायल, महिला की उंगलियां कटकर गिरीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बालोद 04 मार्च 2023। बालोद जिले में शनिवार सुबह महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 22 महिलाएं घायल हैं, इनमें से 6 की हालत गंभीर है। पिकअप में 22 महिलाएं सवार थीं, जो खेत में काम करने के लिए आ रही थीं। हादसे में एक महिला की उंगली कटकर सड़क पर जा गिरी। घटना लोहारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भेड़ी से नाहंदा खेत में काम करने के लिए 22 महिलाएं पिकअप में सवार होकर निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन बहुत तेज रफ्तार में था, जिसके कारण ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वो पलट गया। दुर्घटना डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर संबलपुर-खैरोडीह के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को पिकअप से बाहर निकाला गया। वहीं लोहारा और देवरी थाना पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के दो आपातकालीन सेवा वाहन मौके पर पहुंचे। हादसे में सभी 22 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। इनमें से कुछ महिलाएं भेड़ी की रहने वाली हैं और कुछ आसपास के गावों की। हादसे में कई महिलाओं के हाथ और सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक महिला की कटी हुई उंगली घटनास्थल पर पड़ी है।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को पीछे खुली गाड़ी में बैठाया गया था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। घायल महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल आरोपी पिकअप ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

देवरी एवं लोहारा अस्पताल में इलाज जारी

दो अस्पतालों में घायल महिलाओं का इलाज जारी है। देवरी और लोहारा में महिलाएं भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाएगा। आपातकालीन वाहन के साथ-साथ पुलिस के वाहन में भी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने भी पूरी दुर्घटना की वस्तु स्थिति को संभालने में मदद की। एक महिला की उंगली कट गई। कई महिलाओं के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं का बुरा हाल है घटना हुई तो घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में बदलेगी शराब नीति: दिल्ली में सीबीआई की कार्रवाई के बाद देसी शराब का कोट बढ़ाने की तैयारी में मान सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जालंधर (पंजाब) 04 मार्च 2023। दिल्ली में सीबीआई की शराब घोटाले पर जबरदस्त कार्रवाई से पंजाब के अधिकारी सकते में हैं और दिल्ली की तर्ज पर बनाई गई आबकारी नीति में बदलाव करने की तैयारियां की जा रही है। ऐसी उम्मीद है कि पंजाब सरकार आने […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा