शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 अगस्त 2026।  फैशन, ब्यूटी और शॉपिंग के शौकीनों के लिए शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने तीन-स्तरीय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड की इस नई रेंज को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पेश किया। कार्ड ग्राहकों को शॉपिंग के साथ रिवॉर्ड, मेंबरशिप, वेलकम बेनिफिट और खास अनुभवों का फायदा देंगे।

शॉपर्स स्टॉप के फैशन और ब्यूटी नेटवर्क को आरबीएल बैंक की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता से जोड़ा गया है। ग्राहकों को पहले ही लेनदेन से कार्ड के फायदे मिलने शुरू हो जाएंगे और तत्काल कार्ड उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई है। यह कार्ड वीज़ा के नेटवर्क के साथ लॉन्च किए गए हैं। शॉपर्स स्टॉप के एमडी एवं सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा, “हर शॉपिंग का सफर फायदेमंद, आसान और यादगार होना चाहिए। नई रेंज ग्राहकों को रिवॉर्ड, खास सुविधाओं और अनुभवों के जरिए हर पड़ाव पर अधिक मूल्य देने के लिए तैयार की गई है।”

गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड के जरिए ग्राहकों को अलग-अलग स्तर के लाभ और अनुभव मिलेंगे। शॉपर्स स्टॉप के विशाल ग्राहक आधार और फर्स्ट सिटिजन क्लब की मजबूत पहुंच इस साझेदारी को खास बनाती है। आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड हेड बिक्रम सिंह यादव ने कहा, “यह को-ब्रांडेड कार्ड एक सच्चे स्टाइल पार्टनर की तरह डिजाइन किया गया है, जो ग्राहकों के फैशन अनुभव में खास आकर्षण और भव्यता जोड़ता है।”

Leave a Reply

Next Post

टीएमसी के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें

शेयर करेलोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस; सात दिन में देना होगा जवाब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। लोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों पर आरोप है […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस