नवरात्रि के पहले दिन काजोल ने किया अपनी अगली फ़िल्म का एलान, सलमान ख़ान की यह एक्ट्रेस करेंगी निर्देशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2021। नवरात्रि के पर्व का शुभारम्भ गुरुवार को हो गया और देशभर में इसे श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि का समय नये कामों की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी नई फ़िल्म का एलान किया है। काजोल ने सोशल मीडिया में फ़िल्म को लेकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए यह जानकारी दी।

ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म का निर्देशन जानी-मानी अभिनेत्री और निर्देशक रेवती करेंगी। काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अपनी अगली फ़िल्म की घोषणा करते हुए मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है, जिसमें शानदार रेवती मुझे निर्देशित कर रही हैं। इस फ़िल्म का शीर्षक द लास्ट हुर्रा (The Last Hurrah) है। एक दिल को छू लेने वाली कहानी सुनकर मैंने तुरंत हां कर दी। क्या अब मैं यप्पी सुन सकती हूं? काजोल की पिछली फ़िल्म त्रिभंग है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। 

काजोल पहली बार रेवती के साथ काम कर रही हैं। रेवती ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो और दूसरे लोगों के साथ नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ रेवती ने लिखा- अपनी अगली निर्देशकीय फ़िल्म द लास्ट हुर्रा का एलान करते हुए मुझे अपार ख़ुशी हो रही है। काजोल के साथ मेरी पहली फ़िल्म। यह बेहद ख़ास कहानी है अद्भुत सफ़र, जिसे शुरू करने का मुझे इंतज़ार है। 

बता दें, रेवती ने अपने करियर में कई बेहतरीन फ़िल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। वहीं, हिंदी फ़िल्मों में वो मुख्य रूप से सलमान ख़ान के साथ 1991 की फ़िल्म लव में काम करने के लिए पहचानी जाती हैं। यह तेलुगु फ़िल्म प्रेमा का हिंदी रीमेक थी। फ़िल्म का एक गाना साथिया तूने क्या किया बेहद लोकप्रिय हुआ था और आज भी सलमान के फैंस इसे याद करते हैं। रेवती का यह हिंदी डेब्यू था। इसके बाद रेवती ने कई हिंदी फ़िल्मों में अहम किरदार निभाये। 2004 में रेवती ने अपनी पहली हिंदी फ़िल्म फिर मिलेंगे निर्देशित की। इस फ़िल्म में सलमान ख़ान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। उनकी आख़िरी निर्देशित हिंदी फ़िल्म मुंबई कटिंग है, जो 2010 में आयी थी।

Leave a Reply

Next Post

भारत-चीन विवाद: अरुणाचल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में थे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने खदेड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 8 अक्टूबर 2021। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से सटी सीमाओं पर उसके सैनिक अक्सर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे बार-बार सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ताजा मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर […]

You May Like

भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार....|....औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम....|....खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!....|....ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ