ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 अक्टूबर 2026। ऑयल और गैस उद्योग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं देने वाली वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लिमिटेड अब शेयर बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) दाखिल किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी करीब ₹53.05 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹99 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें 50,52,000 तक इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनमें 40,56,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू और 9,96,000 शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर रखा गया है।

वर्ष 2021 में स्थापित कंपनी पाइपलाइन नेटवर्क, ऑयल-गैस कंबाइंड स्टेशन और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और कमीशनिंग जैसी एकीकृत सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी की कारोबारी मजबूती उसके ऑर्डर बुक से भी झलकती है। 30 सितंबर 2026 तक उसके पास 34 परियोजनाओं में ₹183.28 करोड़ के निष्पादित किए जाने बाकी ऑर्डर थे। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार और ओडिशा में भी कंपनी की परियोजनाएं हैं।

आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने या पूर्व भुगतान, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी का यह कदम उसके कारोबार को मजबूती देने और विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

शेयर करेधनुष-ममूटी की एक्शन थ्रिलर में साई पल्लवी की एंट्री, रहस्य और रोमांच से बढ़ेगा ‘ओम: चैप्टर 1’ का रोमांच! छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 28 अक्टूबर 2026। जब दमदार अभिनय, खाकी वर्दी और न्याय की लड़ाई एक साथ पर्दे पर उतरें, तो रोमांच का बढ़ना तय है। बहुप्रतीक्षित फिल्म […]

You May Like

विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन....|....बृजभूषण को जवाब दाखिल करने के लिए मिला अतिरिक्त समय....|....नेपाल में बिहार के युवक से 68 किलो चांदी के आभूषण बरामद....|....जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का लंबित 5 हजार करोड़ भुगतान तत्काल करे सरकार....|....औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम....|....खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!....|....ऑयल-गैस इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत अब शेयर बाजार में, वेक्ट्रास एनप्रोकॉन लाएगी आईपीओ....|....रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश