ये वाला पानी लगातार 14 दिन पी लें, स्किन से लेकर इम्युनिटी तक में दिखेंगे चमत्कारी फायदे; ऐसे करें सेवन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 सितंबर 2025। रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला मसाला लौंग सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। डाइटीशियन  एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि रोज सुबह लौंग का पानी पिया जाए, तो यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। खासतौर पर अगर इसे लगातार 14 दिनों तक पीया जाए, तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं।

लौंग का पानी पीने के 5 मुख्य फायदे:-

1. तनाव से राहत – लौंग का पानी मानसिक तनाव और स्ट्रेस के हार्मोन्स को नियंत्रित करने में सहायक है।
2. बेहतर नींद – इसमें मौजूद सिडाटिन नामक तत्व नींद से जुड़े हार्मोन को बैलेंस करता है जिससे नींद में सुधार होता है।
3. ग्लोइंग स्किन – यह पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है जिससे मुंहासों और पिंपल्स में राहत मिलती है।
4. लिवर की मजबूती – लौंग में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर को डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
5. फेफड़ों की सफाई – रोज सुबह लौंग का पानी पीने से लंग्स में जमा पॉल्यूटेंट्स बाहर निकलते हैं।

कैसे बनाएं लौंग का पीनी?
रात में 2-3 लौंग को पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालें और गुनगुना होकर पिएं। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो क्योंकि इससे खाने की नली को नुकसान हो सकता है।

कौन-कौन पी सकता है लौंग का पानी?
लौंग का पानी किसी भी उम्र का व्यक्ति अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकता है। यह एक प्राकृतिक सुपरफूड की तरह काम करता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आंतरिक रूप से सेहतमंद बनाए रखता है।

 

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- भाजपा गरीब गालीबाज मंत्री को बचाने स्तरहीन बयानबाजी कर रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 सितंबर 2025। भाजपा द्वारा मंत्री केदार कश्यप के द्वारा की गई मारपीट को कांग्रेस का षड़यंत्र बताया जाना हास्यास्पद है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने मंत्री को कहा था क्या कि गरीब कर्मचारी के साथ मारपीट करो। मंत्री केदार […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा