पिछले साल हुई मॉब लिंचिंग की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन, JSMC ने लिया घटना पर संज्ञान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 जनवरी 2025। झारखंड के सरायकेला-खरसवां में पिछले साल दिसंबर में एक व्यक्ति की भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। ऑल इंडिया माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक चिट्ठी इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद ही जेएसएमसी ने इस घटना पर संज्ञान लिया।

मामले की जांच के लिए किया गया चार सदस्यीय टीम का गठन
समिति के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हमने शनिवार को खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया है और मामले की जांच करने का फैसला किया है। टीम सोमवार को कपाली का दौरा करेगी और मृतकों के परिजनों से मिलकर घटना का विवरण लेगी। जेएसएमसी टीम भी कपाली टाउन काउंसिल ऑडिटोरियम में वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी करेगी।

जेएसएमसी के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से मांगी थी कार्रवाई रिपोर्ट
आठ दिसंबर को आदित्यपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सपरा में अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने शेख ताजुद्दीन की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जेएसएमसी के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 26 दिसंबर को सरायकेला-खारसवां जिले के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को बताया था कि उपमंडल पुलिस अधिकारी (सरायकेला) को जांच सौंपी गई है और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है जिसकी अभी भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि  घटना के करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ताजुद्दीन की मौत हुई थी। हालांकि, अबतक इस मामले में चार आरोपियों ने अदालत के समक्ष खुद को सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

जेपी नड्डा का आरोप- AAP ने शराबबंदी नीति में जानबूझकर की चूक, 2026 करोड़ का हुआ नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने शराबबंदी नीति में […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास