झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक, कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 जुलाई 2025। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों में झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि राज्य के विभिन्न थानों में उपयोग किए जा रहे अधिकांश वाहन अब जर्जर हो चुके हैं। थानों में वाहनों की कमी और उनकी खराब स्थिति को देखते हुए 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया है। इन वाहनों की खरीद GeM पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जिस पर कुल 146.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यदि GeM पोर्टल पर वाहन उपलब्ध नहीं रहते हैं तो खरीदारी वित्त विभाग की अधिसूचना संख्या 2315 के तहत दो चरणों में की जाएगी।

कैबिनेट ने राज्य में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने की भी मंजूरी दी है। इसके अलावा जमशेदपुर के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार लाल की सेवा बर्खास्तगी को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। बैठक में नई खुदरा उत्पाद नीति के तहत दैनिक पारिश्रमिक पर सेल्समैनों के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन की अनुमति दी गई है। इसके लिए झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से कार्य किया जाएगा, जब तक नई नीति पूरी तरह लागू नहीं हो जाती। वहीं, कुम्हारिया मोड़ से संग्रामपुर तक कुल 6.33 किलोमीटर सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 38.89 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने हजारीबाग के तत्कालीन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्र, जो वर्तमान में लातेहार में कार्यरत हैं, को रांची से दिल्ली एयर एम्बुलेंस से ले जाने पर हुए 5.75 लाख रुपये के खर्च की प्रतिपूर्ति की भी स्वीकृति दी।

इसके अलावा, दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़ों के प्रतिरोपण के बाद चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में कराई गई अनुगामी चिकित्सा के 44.83 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति को भी मंजूरी दी गई। अंत में, उत्तरवर्ती बिहार एवं झारखंड राज्य स्थित एकीकृत बिहार पंचायत राज वित्त निगम लिमिटेड के कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान हेतु झारखंड आकस्मिकता निधि से अग्रिम निकासी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Next Post

महाकाल का आशीष लेकर सीएम ने शिप्रा में लगाई डुबकी, बोले- निवेश और बहनों की भलाई सरकार की प्राथमिकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 12 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद नृसिंह घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले तैराकी का आनंद लिया और उसके बाद जय श्री नृसिंह और हर हर मां शिप्रा का उद्घोष करते हुए […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान