अब हर गली का खिलाड़ी सीख सकेगा गांगुली और डिविलियर्स से, लॉन्च हुआ कबुनी एआई प्लेटफॉर्म

admin
शेयर करे

‘एआई’ बनेगा आपका निजी क्रिकेट कोच, कबुनी ने बदली ट्रेनिंग की पूरी परिभाषा

क्रिकेट कोचिंग में तकनीक का बड़ा धमाका! कबुनी लेकर आया दिग्गजों की ट्रेनिंग आपकी मुट्ठी में

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 जून 2026। मुंबई में लॉन्च हुए ‘एआई’-संचालित स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ‘कबुनी’ ने क्रिकेट प्रशिक्षण की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए एक नई शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म खिलाड़ियों को कहीं भी, कभी भी विश्वस्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराने का दावा करता है। सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को ‘सुपर कोच’ के रूप में जोड़कर कबुनी ने तकनीक और खेल के मेल से प्रतिभा निखारने का अनूठा मॉडल पेश किया है। कबुनी का स्वामित्व वाला ‘एआई’ इंजन ‘प्ले ओएस ’ खिलाड़ियों के फुटवर्क, बैलेंस, टाइमिंग और तकनीकी पहलुओं का रियल-टाइम विश्लेषण कर तुरंत फीडबैक देता है। इसका उद्देश्य उन सुविधाओं को आम खिलाड़ियों तक पहुंचाना है, जो अब तक केवल बड़ी क्रिकेट अकादमियों में उपलब्ध थीं। कबुनी के संस्थापक निमेश पटेल कहते हैं, “भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग तक पहुंच सबसे बड़ी चुनौती है। कबुनी इसी स्थिति को बदलने के लिए बनाया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “भारत हमारी शुरुआत है। हम खेलों के भविष्य के लिए ऐसा मॉडल बना रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर विस्तार कर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।” ‘डू यू वांट टू प्ले फॉर ए लीजेंड?’ अभियान के जरिए कबुनी अब देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने क्रिकेटिंग सपनों को नई उड़ान देने का मंच भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Next Post

जून 2026 में बदल सकती है दुनिया की दिशा! डॉ. विनोद ओझा ने दी मौसम, अर्थव्यवस्था और वैश्विक घटनाओं पर बड़ी चेतावनी

शेयर करेग्रहों का खतरनाक संयोग या बदलाव का संकेत? जून 2026 को लेकर डॉ. ओझा ने जारी किया बड़ा अलर्ट (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 जून 2026। जून 2026 को लेकर प्रसिद्ध वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य विनोद कुमार ओझा ने ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन