परी चौक पर दिल्ली कूच के लिए पहुंचे 60 से अधिक किसान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

ग्रेटर नोएडा 07 दिसंबर 2024। 10 फीसदी भूखंड समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को दिल्ली कूच करने पहुंचे 60 से अधिक किसान और महिलाओं को परी चौक से गिरफ्तार कर लिया। सभी को लुकसर जेल भेज दिया है। किसान जत्थों के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। 10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने समेत मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन चल रहा है। शनिवार को किसानों के दिल्ली कूच करने की सूचना पर परी चौक पर सवेरे से ही भारी संख्या में पुलिस, पीएसी समेत आरपीएफ के महिला जवान तैनात किए थे। करीब 12 बजे तुगलपुर गांव की और से नारेबाजी करते हुए 30 से अधिक किसान, महिलाएं परी चौक पर पहुंचे। किसानों के परी चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया। किसानों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

उसके आधा घंटे के बाद दादरी के एनटीपीसी के नजदीक के गांवों के किसान और महिलाएं नारेबाजी करते हुए परी चौक पर पहुंचे। इनमें 40 से अधिक महिलाएं भी शामिल थी। महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करने के दौरान काफी देर तक धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाएं जमीन पर बैठकर नारेबाजी करती रही। पुलिस ने उनको उठाकर बस से जेल भेज दिया गया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की तानाशाही चल रही है। आंदोलन को दबाने के लिए उनके नेताओं को जेल भेज दिया है। लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। किसानों का जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Next Post

असम में मुख्मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई चार मंत्रियों को शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहटी 07 दिसंबर 2024। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को चार मंत्रियों के शपथ लेने के साथ अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम सरमा के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार नये मंत्रियां प्रशांत फूकन, […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड