पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए लिया अहम फैसला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 14 अक्टूबर 2020। बुधवार को संपन्न हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। महिलाओं के संबंध में कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। इसकी जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी है। पंजाब में अब सरकारी नौकरी और निगम, बोर्डों में ग्रुप ए, बी, सी और डी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों का आरक्षण) नियमों 2020 को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लिखा-

‘पंजाब की महिलाओं के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज हमारी मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी है। मुझे यकीन है कि यह हमारी बेटियों को और सशक्त बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और एक अधिक समतामूलक समाज बनाने में मदद करेगा।’

नई छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी

पंजाब कैबिनेट ने केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना के स्थान पर डॉ. बीआर अंबेडकर एससी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी है। यह योजना अनुसूचित जाति के छात्रों को सरकारी और निजी संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगी। 

छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ाई

एक अन्य फैसले में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 छात्रवृत्ति योजना के लिए आय सीमा को 2.5 लाख से बढ़ाकर चार लाख कर दिया है। इस फैसले से अब अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

संजीव बालियान सत्ता के अहंकार का चश्मा उतार कर देखें किसान और मजदूर सड़कों पर कर रहे है विरोध - मोहन मरकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 अक्टूबर 2020। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान की रायपुर में हुई प्रेस वार्ता में कही गयी बातों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि आखिरकार कांग्रेस के आरोप और किसानों की आशंकायें सच साबित हुईं। मोदी […]

You May Like

नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'