मेरठ किसान महापंचायत में केजरीवाल की हुंकार, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मेरठ 28 फरवरी 2021। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मेरठ में किसान महापंचायत की। केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा ये तीनों कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। उन्होंने कहा ऐसे तो हर किसान मजदूर बन जाएगा। 

उन्होंने कहा पिछले 25 साल में साढ़े तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। अब किसान दिल्ली के बॉर्डर पर शहादत क्यों दे रहे है? क्योंकि उनकी जिंदगी-मौत पर आ गई है। सब की खेती पूंजीपति के हाथ में चली जाएगी और किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टी की सरकारों ने 70 सालों में किसानों को धोखा दिया है। किसान 70 साल से अपनी फसल का सही दाम मांग रहे हैं। सभी के चुनावी घोषणापत्र में लिखा होगा कि हम जीतेंगे तो सही दाम दे देंगे। लेकिन अगर सही दाम दे देते तो किसान आत्महत्या नहीं करता।

उन्होंने कहा आज अपने देश का किसान बहुत ज्यादा पीड़ा में है। किसान भाई परिवार समेत 95 दिनों से कड़कती ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर धरने पर बैठा है। 250 से ज्यादा किसान भाइयों की शहादत हो चुकी है। लेकिन सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है।

केजरीवाल ने कहा किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, कीले ठोकी जा रही हैं। ऐसा तो अंग्रेजों ने हमारे किसानों पर इतने जुल्म नहीं किए थे, भाजपा ने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। अब ये हमारे किसानों पर झूठे मुकदमे कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा ने 2014 के घोषणापत्र में कहा था कि हम स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करेंगे। इसके बाद किसानों ने इन्हें जमकर वोट दिया।

उन्होंने कहा भाजना ने तीन साल बाद सुप्रीम कोर्ट के एफिडेविट में लिखा कि वो एमएसपी नहीं देंगे। इन्होंने किसानों की पीठ में छुरा मारा है। केंद्र सरकार ने नौ स्टेडियम को जेल बनाने के लिए पत्र भेजा था, जिसकी फाइल इन्होंने मेरे पास भेजी। लेकिन हमने फाइल क्लियर नहीं किया। अगर हम जेल बनाने देते तो ये किसानों को वहां कैद कर लेते और सारा आंदोलन खत्म हो जाता।

यह किसान महापंचायत रोहटा बाईपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में होने हो रही है। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। किसान महापंचायत के लिए आप कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय जनता पार्टी समर्थन मूल्य में धान खरीदी परम्परा को बंद करने के षड्यंत्र रच रही : सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 28 फरवरी 2021। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रतिवर्ष होने वाली धान खरीदी को हमेशा के लिए बंद करने का षड्यंत्र रच रही है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य भाजपा के नेता […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय