थाना सिहावा द्वारा प्रेमनगर नहर किनारे जुआ(ताश) खेल रहे 02 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

शेयर करे

दोनों जुआरियों से 4500/- रुपए नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर,थाना सिहावा द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

( थरुण निषाद )

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 07 मई 2025। थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम सिहावा के प्रेमनगर नहर किनारे में ताश जुआ खेल रहे की सूचना पर तत्काल सिहावा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये प्रेमनगर नहर किनारे में जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जो आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते मिलने पर दोनों जुआरियों के कब्जे से 4500/- रुपए नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र. 32/25 धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जुआरियों का नाम

(01)* सुनील कुमार साहू पिता शेषनारायण साहू उम्र 32 वर्ष साकिन पंडरीपानी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.) (02)* राजकुमार नायक पिता दीपक नायक उम्र 33 वर्ष साकिन बिरगुडी थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.) उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रआर.शिव शंकर ठाकुर, आर.टिकेश्वर साहू एवं डीएसएफ. आर.भरत बंजारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Next Post

चाहत खन्ना ने एक नई दुनिया में कदम रखा

शेयर करेभारत का लग्जरी स्लीपवियर ब्रांड लॉन्च किया (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 मई 2025। चाहत खन्ना एक ऐसा नाम है जिसे टीवी की दुनिया में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बड़े अच्छे लगते हैं और कुबूल है जैसे प्रशंसित शो में अपनी अविस्मरणीय भूमिकाओं के लिए जानी […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव