सुकमा मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाेले- नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल-स्कूल नहीं बनते, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर भी साधा निशाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 अप्रैल 2024। बेमेतरा में हुए सड़क हादसे पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर निशाना साधा है. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे. साथ ही सुकमा में हुए मुठभेड़ पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं। उन्होंने कहा कि बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है. सभी घायल रायपुर के एम्स और नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती हैं. घायलों और उनके परिवारजनों से चर्चा हुई है. मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि जनजागरण की जरूरत है. ड्राइवर को समझाने की जरूरत है. गांव में इस तरह की गाड़ियां आम है. बातचीत और जनजागरण से रास्ता निकलेगा. हादसे में परिवारजनों के लिए सहायता राशि की मदद पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा विषय है. आगे जरूर उन्हें सहायता मिलेगी।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर विजय शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर आएंगे. हमारे तरफ से भी अनवरत आ रहे हैं. हम लोगों ने प्रारंभ से लेकर इसे जारी रखा है. कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे। पूर्व सीएम के प्रचार अभियान पर डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले भी चुनाव लड़ा था और हार गए थे. बहुत से उनके चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए थे. बहुत अपराधिक कृत्य सामने आए थे. इसलिए जनता ने उन्हें नाकारा था।

सुकमा की मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो. बातचीत का रास्ता अपनाया जाए. नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जल, जंगल, जमीन उनका है वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें. ऐसे ही पहल की जा सकती है. वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें. नक्सलियों के लिए पुनर्वास की अच्छी नीति हम लेकर आएंगे, उसकी घोषणा जल्द होगी, जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं।

Leave a Reply

Next Post

इंडेजीन लिमिटेड का आईपीओ 6 मई, 2024 को खुलेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 29 अप्रैल 2024। इंडेजीन लिमिटेड (“कंपनी”) ने सोमवार, 06 मई, 2024, 2024 को अपनी इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (“ऑफर”) खोलने का प्रस्ताव रखा है। बोली/प्रस्ताव समापन तिथि बुधवार, 08 मई, 2024 होगी। इंडेजीन लिमिटेड (“इक्विटी शेयर”) के दो रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण