मुख्यमंत्री ने तुंहर योजना तुंहर दुआर बुकलेट व बालोद जिले की डायरेक्टरी का किया विमोचन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज यहां बालोद सर्किट हाउस में तुंहर योजना तुंहर दुआर बुकलेट व बालोद जिले की डायरेक्टरी का विमोचन किया। तुंहर योजना तुंहर दुआर बुकलेट में विभिन्न विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का संकलन किया गया है। इस बुकलेट में योजना के संचालन का उद्देश्य, योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभ, योजनाओं की पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में संलग्न राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित अन्य लोगों व आमजन के लिए यह बुकलेट बहुत उपयोगी साबित होगी। वहीं बालोद जिले की डायरेक्टरी में जिले के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के संबंध में जानकारी संकलित की गई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक: 1.18 हजार से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1592 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख 18 हजार 523 महिलाओं एवं बच्चियों […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'