भाजपा आंदोलन नहीं अपने किसान विरोधी चरित्र के लिये प्रायश्चित करें : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आज भी धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार बाधायें डालने में ही लगी है

भाजपा के बड़े नेताओं ने दिसंबर में ही बेच लिया अपना धान और अब किसानों की धान खरीदी में केन्द्र सरकार से डलवा रहे है बाधायें

भाजपा धान खरीदी के मुद्दे पर सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है।

किसानों को गुमराह करने के लिये भाजपा आंदोलन 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 20 जनवरी 2021। धान खरीद पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा आंदोलन नहीं अपने किसान विरोधी चरित्र के लिये प्रायश्चित करें। आज भी धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार बाधायें डालने में ही लगी है। भाजपा धान खरीदी के मुद्दे पर सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है। किसानों को गुमराह करने के लिये भाजपा आंदोलन कर रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने दिसंबर में ही अपना धान बेच लिया और किसानों की धान खरीदी में केन्द्र सरकार से बाधायें डलवा रहे है। भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल के वर्ष 17-18 में सिर्फ 12 लाख किसानों का धान खरीदा। 19.36 लाख हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जबकि 15 लाख किसान किसानों का पंजीयन था। कांग्रेस की सरकार इस साल अभी तक जब धान खरीदी के 10 दिन बचे हुए हैं 18.28 लाख किसानों का धान खरीद चुकी है। भाजपा सरकार के समय से 6.28 ज्यादा और 20.68 हेक्टेयर रकबा का धान रकबा का खरीद चुकी है। अभी तक धान खरीदी की जा रही है। पंजीयन में 21.52 किसानों का हुआ है। भाजपा की सरकार के मुकाबले इस साल 78.50 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि उस साल पूरे समय में 56.88 लाख धान की खरीदी हुई है। इसे स्पष्ट है कि इन सारी चुनौतियों के बाद कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी कर रही है। भाजपा के छत्तीसगढ़ इकाई सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है और अपनी बची खुची विश्वसनियता को समाप्त कर रही है नष्ट कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा का आंदोलन धान खरीदी पर सिर्फ और सिर्फ किसानों को गुमराह करने के लिए है। भाजपा के तमाम बड़े नेता दिसंबर महीने में ही धान बेच लिए है और अब धान खरीदी में बाधा डालने के लिए केंद्र सरकार के आदेश जारी करवाने में और आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। दरअसल भाजपा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है सिर्फ विरोध के नाम के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं है। न ही किसानों के हित में है और न ही राज्य के हित में है और भाजपा लगातार राज्य के हित और किसानों के हित को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने UP के 6.1 लाख लोगों को 2691 करोड़ रुपए जारी किए, कहा- योगी सरकार आने से कामकाज का तरीका बदला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 20 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के 6.10 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 2,691 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है। इसमें 5.30 लाख लोगों को पहली किश्त, जबकि 80 हजार लोगों को दूसरी […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला