एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। इस बार का त्योहार और खुशनुमा होने वाला है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिये कमर कस ली है। एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी के बीचे पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन चार फेरों के लिये चलाई जायेगी। त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को काबू करने और  कंफ़र्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये यह व्यवस्था की गई है।  गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सांतरागाछी से 08 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इस गाड़ी का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है।

टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से दिनांक 06 से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 20.20 बजे रवाना होगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 12.04 बजे, प्रस्थान 12.06 बजे, दुर्ग आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20  बजे, रायपुर आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान प्रस्थान 15.00 बजे, बिलासपुर आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे, रायगढ़ आगमन 18.33 बजे, प्रस्थान 18.35 बजे होते हुये तीसरे दिन सुबह 05.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी। इस तह गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से  8 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये रायगढ़ आगमन 20.08 बजे, प्रस्थान 20.10 बजे, बिलासपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.35 बजे दूसरे दिन रायपुर आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.10 बजे, दुर्ग आगमन 01.10 बजे, प्रस्थान 01.15 बजे, गोंदिया आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे होते हुये रात्रि 21.30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी । 

कोचों की स्थिति
इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावरकार, 15 एसी-III, 03 एसी-II, 01 एसी-I, 01 पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी।

यहां पर स्टॉपेज 
ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन के चलने एवं समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव

शेयर करेग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी होगी मजबूत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण के कार्य तेजी से कराये जायेंगे। राज्य शासन ने इसके लिए कमर कस ली है। 672 करोड़ […]

You May Like

राइज एंड फॉल सीजन 2: 'नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है'....|....राजस्थान की सैर पर निकलीं अभिनेत्री पलक....|....जामताड़ा-मेवात साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च....|....ट्रक मालिकों का आंदोलन टला: भाड़ा दर पर बनी सहमति....|....सात लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार....|....बरसात के बाद सड़क और पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार- अरुण साव....|....एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन....|....जीवित महिला को मृत दिखाकर काटा नाम....|....गृह मंत्री अमित शाह बोले- बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला