बिजनौर में कोहरे के कारण हादसा, मिट्टी से लदे डंपर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिजनौर 22 दिसंबर 2025। नांगल- चंदक मार्ग पर गांव अभिपुरा के निकट एक क्रेटा कार मिट्टी के डंपर के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार रात करीब 11:15 बजे गांव अभिपुरा के निकट कोहरे के कारण कार मिट्टी से भरे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार गांव सराय आलम निवासी कारी इकबाल (65), मंडावली क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन (26) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी राहतपुर खुर्द गांव में एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के पास मिले पहचानपत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन रात में ही पोस्टमार्टमार्ट हाउस पहुंच गए। एसपी अभिषेक झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। सोमवार सुबह तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

‘भारत दखल नहीं दे सकता, लेकिन समझा सकता है’; बांग्लादेश में हिंसा पर शशि थरूर की दो टूक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या और वहां जारी राजनीतिक-सामाजिक अशांति पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि भारत बांग्लादेश के आंतरिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता, लेकिन अपने कूटनीतिक प्रभाव […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला