भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 03 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षक एलबी की सेवा अवधि की गणना में कटोती कर के 1 लाख 60 हजार से अधिक शिक्षको के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 2018 से सेवा अवधि की गणना से शिक्षको को पेंशन और अन्य लाभ कम मिलेगा। 2018 के पहले उनके द्वारा की गई सेवा तो बेकार हो गया। ये शिक्षको के साथ अन्याय है पूर्व रमन सरकार के दौरान शिक्षा कर्मियों को सिविलियन करने नियुक्ति आदेश से 8 साल की सेवा को आधार बनाया गया। उस आधार पर सिविलियन किया गया। तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन औऱ अन्य लाभ देने भी नियुक्ति दिनांक से ही सेवा अवधि की गणना होनी चाहिये। लेकिन सरकार की मंशा शिक्षको के अहित की है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के सेवा अवधि में कमी करने के दमनकारी फेसले से शिक्षको का रिटायरमेंट के बाद का समय आर्थिक कष्टकारी होगा। पूरी उम्र स्कूलों में शिक्षा देने बच्चो के भविष्य संवारने में अपनी उम्र न्यौछावर करने वाले शिक्षक़ो का भविष्य रिटायरमेंट के बाद अंधकार मय होगा। ऐसे में सरकार को सवेदनशीलता दिखानी चाहिए। माननीय न्यायालय ने भी सरकार को मानवीय और सवैधानिक पहलुओ के आधार पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। सरकार को शिक्षको के हित मे फैसला लेना चाहिये। उनकी सेवा अवधि की गिनती नियुक्ति आदेश आधार पर की जाये।

Leave a Reply

Next Post

देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 04 अगस्त 2026। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के निमंत्रण पत्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा और पिटवा कला के साथ गोवा, मध्य प्रदेश और […]

You May Like

क्विंसी ने चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल....|....गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर....|....सोने का सही तरीका: तकिया मोड़कर सोने के क्या नुकसान हैं?....|....नंगे पैर रणबीर कपूर ने दी बप्पा को विदाई....|....'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू....|....घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा