देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 04 अगस्त 2026। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के निमंत्रण पत्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा और पिटवा कला के साथ गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाओं को शामिल कर देश की विविध सांस्कृतिक पहचान को उकेरा गया है। राष्ट्रपति भवन ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस 2026 के ‘एट होम’ समारोह के लिए तैयार किए गए निमंत्रण पत्र की थीम भारत की पारंपरिक लोक कलाओं पर आधारित है। इस बार निमंत्रण में छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रसिद्ध कला शैलियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि इस वर्ष का निमंत्रण समुदाय, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संरक्षण की भावना को दर्शाता है। इसका उद्देश्य भारत की विविध कलात्मक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देना है। निमंत्रण के लिए तैयार किए गए विशेष कपड़े के लिफाफे में मध्य प्रदेश के धार जिले की बाघ वस्त्र कला का उपयोग किया गया है। वहीं कार्ड पर छत्तीसगढ़ की ढोकरा (लॉस्ट वैक्स कास्टिंग) और पिटवा कला, मध्य प्रदेश की भील पेंटिंग, गोवा की अज़ुलेजो टाइल पेंटिंग तथा महाराष्ट्र की वारली पेंटिंग को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, यह पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और पारंपरिक लोक कलाओं को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की ढोकरा और पिटवा कला को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा मिली है।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सुकमा, 04 अगस्त 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली