इन 5 लोगों के लिए खरबूजा खाना अच्छा नहीं, परहेज ही करें तो बेहतर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 मई 2025। गर्मियों में खरबूजा एक पसंदीदा फल होता है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर करता है. हालांकि, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. कुछ हेल्थ कंडिशन्स में खरबूजा खाना नुकसानदायक हो सकता है, जिससे शरीर में असंतुलन या अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. डायबिटीज के मरीजों, किडनी रोगियों, सर्दी-जुकाम से ग्रसित लोगों, एलर्जी से पीड़ित व्यक्तियों और डायरिया के मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए. इस लेख में हम जानेंगे कि किन स्वास्थ्य कारणों से इन लोगों को खरबूजा नहीं खाना चाहिए और क्या विकल्प अपनाए जा सकते हैं ताकि वे अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकें।

1. डायबिटीज के मरीज

खरबूजा नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज) से भरपूर होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए।

2. एलर्जी या संवेदनशील पेट वाले लोग

कुछ लोगों को खरबूजे से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. वहीं, जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उन्हें खरबूजे के ज्यादा सेवन से अपच या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

3. ठंडी चीजों से सर्दी-जुकाम होने वाले लोग

खरबूजा शरीर को ठंडा करता है, जिन लोगों को ठंडी चीजें खाने से बार-बार सर्दी-जुकाम या गले में खराश हो जाती है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

4. किडनी के मरीज

खरबूजा पोटैशियम से भरपूर होता है, जो हेल्दी किडनी के लिए फायदेमंद है. लेकिन, जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए ज्यादा पोटैशियम का सेवन खतरनाक हो सकता है. ऐसे लोगों को अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

5. डायरिया या लूज़ मोशन वाले लोग

खरबूजा हाई वाटर कंटेंट वाला फल है. अगर किसी को पहले से ही डायरिया या पेट खराब की समस्या हो, तो खरबूजा उनकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। खरबूजा एक पौष्टिक फल है, लेकिन सभी के लिए इसके फायदे समान नहीं होते. अघर आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह लें और जरूरत पड़ने पर इसके सेवन से बचें।

Leave a Reply

Next Post

शराब के नए-नए दुकान और उन दुकानों के लिए नए-नए ब्रांड की व्यवस्था ही इस सरकार प्राथमिकता है

शेयर करेस्कूल, अस्पतालों को बंद कर मयखाने खोल रही है सरकार, शिक्षा, स्वास्थ्य नहीं नशे के कारोबार को संरक्षण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 मई 2025। शमशेरा ब्रांड नेम से एक नए देशी शराब बॉटलिंग प्लांट को लाइसेंस जारी किए जाने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक