कूनो के चीतों की सलामती के लिए सुंदरकांड का सहारा, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 28 मई 2023। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की हो रही लगातार मौतों ने मध्य प्रदेश सरकार की नींद उड़ा रखी है। बीते दो माह के अंदर तीन चीतों और तीन शावकों की मौत हो चुकी है। एक शावक अभी भी बीमार चल रहा है।अब बाकी बचे चीतों की सलामती के लिए श्योपुर में महामृत्युंजय का जाप और सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया है।

दरअसल, कूनो अभ्यारण में लगातार हो रही चीतों की मौत से पूरी मध्य प्रदेश सरकार चिंतित है। चीता प्रोजेक्ट से क्षेत्र में विकास की उम्मीद लगाए ग्रामीण चीतों की सिलसिलेवार मौतों से खासे चिंतित हैं। इस वजह से अब ग्रामीण बचे हुए चीतों को सुरक्षित रखने के लिए भगवान से गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण अब उनके स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय का जाप और सुंदरकाण्ड का पाठ कर रहे हैं। 17 सितम्बर 2022 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने कूनो पार्क में नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को बाडो में रिलीज कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 नए चीतों की दूसरी खेप लाई गई थी। इन 20 में से अब सिर्फ 17 चीते ही जीवित हैं। वहीं, कूनो नेशनल पार्क में चार शावको को जन्म देने वाली ज्वाला चीता के भी तीन शावकों की मौत हो चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक कराहल तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में चीतों की सुरक्षा और गंभीर रूप से बीमार चल रहे नन्हे शावक की सेहत में जल्द सुधार की कामना को लेकर दो दिन से हवन और महामृत्युंजय मंत्र का जाप, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। ग्रामीणों के साथ चीता मित्र भी पूजा-पाठ में शामिल हैं। 

स्थानीय लोक कलाकार एवं चीता मित्र गिर्राज पालीवाल का कहना है कि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में ग्रामीण एकत्रित होकर अपनी-अपनी श्रद्धानुसार, हवन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार तीन चीतों और मादा चीता ज्वाला के तीन शावकों की मौत से सभी लोग दुखी हैं। पार्क में बाकी बचे सभी चीते स्वस्थ्य और सुरक्षित रहें और बीमार शावक भी जल्द ठीक हो जाए, इसके लिए पूजा की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर-जगदलपुर एनएच-30 पर हादसा: 2 ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर, जिंदा जल गया ड्राइवर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/जगदलपुर 28 मई 2023। छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिसमें एक चालक अंदर ही जिंदा जल गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप