हार्दिक के समर्थन में गंभीर ने डिविलियर्स-पीटरसन को लताड़ा, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मई 2024। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 17वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एमआई को नौ मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। अब टीम के नए कप्तान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब उनके समर्थन में गौतम गंभीर उतर गए हैं। उन्होंने आरसीबी के दो विदेशी दिग्गजों को जमकर लताड़ लगाई है। 

कप्तानी में बदलाव के बाद हो रहा विरोध
दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया। एमआई ने उन्हें गुजरात से ट्रेड कर एक बार फिर टीम का हिस्सा बनाया। फैंस को टीम मैनेजमेंट का यह फैसला रास नहीं आया और उन्हें लगातार इसका विरोध करते देखा जा रहा है। 

‘डिविलियर्स और पीटरसन ने खुद कुछ नहीं किया’
मुंबई की इस स्थिति के लिए आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स और केविन पीटरसन ने हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया। दोनों ने स्टार ऑलराउंडर के नेतृत्व कौशल पर सवाल खड़े किए जिस पर अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “जब वे (एबी डिविलियर्स और केविन पीटरसन) कप्तान थे तो उनका अपना प्रदर्शन कैसा था? मुझे नहीं लगता कि केविन पीटरसन हों या एबी डिविलियर्स, उन्होंने अपने करियर में नेतृत्व क्षमता वाला कोई प्रदर्शन किया होगा। कुछ नहीं। यदि आप उनके रिकॉर्ड उठाकर देखें, तो मुझे लगता है कि वे किसी भी अन्य कप्तान से भी बदतर हैं। मुझे नहीं लगता कि एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में अपने स्कोर के अलावा कुछ भी हासिल किया है। मुझे नहीं लगता कि टीम के नजरिए से उन्होंने कुछ हासिल किया है, हार्दिक पंड्या अभी भी आईपीएल विजेता कप्तान हैं। इसलिए आपको संतरे की तुलना संतरे से ही करनी चाहिए। संतरे के मुकाबले सेब नहीं।

पूर्व कप्तान ने दिया जवाब
गौतम गंभीर के बयान पर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “वह गलत नहीं है। मैं एक भयानक कप्तान था।” पीटरसन के कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने आईपीएल में दो टीमों का नेतृत्व किया। इनमें आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स शामिल हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह इंग्लैंड के भी कप्तान रहे। हालांकि, आईपीएल में कप्तान के रूप में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 2009 में उनकी अगुवाई में बेंगलुरु ने छह मैच खेले जिनमें उन्हें सिर्फ दो में टीम जीत दर्ज कर सकी। वहीं, 2014 में दिल्ली निचले स्थान पर रही थी। 

दो टीमें कर चुकीं क्वालिफाई, तीन टीमें बाहर हुईं
आईपीएल 2024 का रोमांच जारी है। इस सीजन में अब तक 64 मुकाबले खेले जा चुके हैं। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में एंट्री कर ली है जबकि मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। अब दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

कान्स में सम्मानित होना सिनेमाई के शिखर पर चढ़ना है-उर्वशी रौतेला

शेयर करे77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में उर्वशी रौतेला और मेरिल स्ट्रीप छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 16 मई 2024। अपनी कई मिस यूनिवर्स विजय से लेकर जज और फ्रंटलाइन बॉलीवुड सुपरस्टार के रूप में लोगों का मार्गदर्शन करने तक, आकर्षक और आकर्षक अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने निश्चित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप