जोधपुर हिंसा: अब तक 150 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जोधपुर 05 मई 2022। जोधपुर हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब जोधपुर के 10 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू छह मई की रात 12 बजे तक रहेगा।आगामी आदेश तक इंटरनेट भी बंद रहेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था हवासिंह घुमरिया ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने बुधवार को आमरण अनशन करने की जो घोषणा की थी, उसे वापस ले ली है। शांति समिति की बैठक में आए व्यवधान के बाद शाम को फिर भाजपा सांसद और विधायक से बात हुई, उसमें अनशन की घोषणा वापस लेने पर सहमति बनी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हम किसी के दुश्मन नहीं है। जोधपुर उपद्रव के जो भी दोषी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। जो लोग निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया नहीं जाएगा। पुलिस पूरी तरह से सबूतों के आधार पर ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। 

अब तक उपद्रव के 18 केस दर्ज

जोधपुर के सर्किट हाउस में बुधवार की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुमरिया ने यह बात कही। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उपद्रव के दौरान यदि पीड़ित लोगों ने अपने हाथों में बचाव के लिए कुछ सामान उठा लिया था तो केवल उसी के आधार पर उनको आरोपी नहीं बनाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी कि अब तक कुल 18 केस उपद्रव के संबंध में दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही करीब डेढ़ सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से आठ लोगों को दर्ज हुए मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। बाकी लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। 

मुआवजे के लिए बनाई सूची

जोधपुर में हुए उपद्रव में 29 दो पहिया और 21 चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इसी तरह तेरा भवन और चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन ने सर्वे के बाद वाहनों और भवनों की सूची बनाई है। जिसे मुआवजे के लिए सरकार को भेजा जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी 16 को बांसवाड़ा में करेंगे जनसभा, 13 से चिंतन शिविर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 05 मई 2022। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 16 मई को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चिंतन शिविर के समाप्त होने के एक दिन बाद जिले के बेणेश्वर धाम में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। बेणेश्वर धाम सोम, माही […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय